Hindi Newsबिहार न्यूज़Tragic accident in Sasaram 5 girls drowned in Son river 3 died rescue operation underway
सासाराम में दर्दनाक हादसा; सोन नदी में 5 लड़कियां डूबी, 3 की मौत, रेस्क्यू जारी
सासाराम के नौहट्टा थाना क्षेत्र के बांदू गांव में सोन नदी में 5 लड़कियों के डूबने से हड़कंप मच गया। गोताखोरों की मदद से तीन लड़कियों को शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
sandeep लाइव हिन्दुस्तान, सासारामSat, 26 April 2025 07:21 PM

सासाराम जिले से बड़ी खबर आ रही है। नौहट्टा थाना क्षेत्र के बांदू गांव के पास सोन नदी में पांच लड़कियों के डूबने की सूचना है। गोताखोरों की मदद से चार लड़कियों को नदी से निकाल लिया गया है। जिसमें तीन बच्चियों की मौत हो गई है। जबकि एक लड़की और एक लड़के का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक रिश्तेदारी में रामनरेश कहार के यहां गृह प्रवेश में बच्चियां आई थीं। मृतकों में रूची कुमारी (16 साल), मनीषा कुमारी (12 साल), और पलक कुमारी (8 साल) शामिल हैं। वहीं सुहानी कुमारी और मोहित कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इलेक्शन रिजल्ट 2024 , झारखंड इलेक्शन रिजल्ट और बिहार उपचुनाव रिजल्ट से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।