Bihar Weather: बिहार के 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट, गर्मी से राहत कब मिलेगी; मौसम विभाग ने बताया
Bihar Weather: मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Bihar Weather: बिहार के चार जिला गुरुवार को लू की चपेट में रहेंगे। वहीं दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-मध्य भाग के जिलों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। 26 अप्रैल को पांच जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी की चेतावनी है। इसकी गतिविधि में बढ़ोतरी होने से 27 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं बुधवार को पछुआ में नमी नहीं रहने के कारण राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं लोगों को वास्तविक तापमान का एहसास हुआ। 42.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर लगातार दूसरे दिन गया रहा।
मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। 26 अप्रैल को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का पूर्वानुमान है।पटना सहित राज्य के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इस दौरान मंगलवार के मुकाबले बुधवार को राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म शहर 42.3 डिग्री के साथ गया रहा। तो सबसे ठंडा शहर 21.3 डिग्री के साथ सीवान का जीरादेई रहा। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 35 से 42.3 और न्यूनतम तापमान 21.3 से 28.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।