7th pay commission odisha announces 2 percent hike in DA for govt employees pensioners check detail एक बार फिर 2% बढ़ा DA, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, Business Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़7th pay commission odisha announces 2 percent hike in DA for govt employees pensioners check detail

एक बार फिर 2% बढ़ा DA, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है।

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 11 April 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
एक बार फिर 2% बढ़ा DA, इन कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

7th pay commission news: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब अलग-अलग राज्य की सरकारों ने भी महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की है। इसी कड़ी में अब ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया है। संशोधित डीए एक जनवरी 2025 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगा। बढ़ी हुई डीए राशि का भुगतान अप्रैल के वेतन के साथ नकद किया जाएगा। इसके अलावा, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में भी दो प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस निर्णय से राज्य के लगभग 8.5 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

यूपी के कर्मचारियों को भी तोहफा

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया। प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के निर्णय के अनुरूप यह फैसला किया है और राज्य के कर्मचारियों का डीए 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 प्रतिशत कर दिया है जो एक जनवरी 2025 से लागू होगा। इस निर्णय से राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस वृद्धि से लगभग 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

राजस्थान सरकार ने भी किया ऐलान

इससे पहले राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसका फायदा 12 लाख 40 हजार कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को होगा। कर्मचारियों को मई 2025 में देय अप्रेल 2025 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा तथा एक जनवरी से 31 मार्च, 2025 तक की तीन माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए भी मंजूरी

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में 2 फीसदी बढ़ोतरी का तोहफा मिला था। इसके अलावा केंद्र के रिटायर कर्मचारियों की भी पेंशन बढ़ोतरी की गई है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का भत्ता या राहत 55 फीसदी हो गया है। इस पहल की वजह से एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा हो रहा है।

जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।