Bihar Board 12th Science Result 2025 priya jaiswal topped in science stream Bihar Board 12th Science Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जैसवाल ने किया टॉप, देखें लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar Board 12th Science Result 2025 priya jaiswal topped in science stream

Bihar Board 12th Science Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जैसवाल ने किया टॉप, देखें लिस्ट

  • BSEB Bihar Board 12th Science Result 2025: बिहार बोर्ड समिति ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस वर्ष साइंस स्ट्रीम में प्रिया जैसवाल ने पहला स्थान हासिल किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 March 2025 01:36 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Board 12th Science Result 2025 OUT: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जैसवाल ने किया टॉप, देखें लिस्ट

Bihar Board 12th Science Result 2025 Sarkari Result: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 को आज 25 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड साइंस स्ट्रीम के छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com या फिर interbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर लॉग इन करना होगा। इसके अलावा आप बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम रिजल्ट 2025 को लाइव हिन्दुस्तान पर भी चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। बिहार बोर्ड साइंस स्ट्रीम में प्रिया जैसवाल ने टॉप किया है। रैंक 2 आकाश कुमार को मिली है। तीसरी रैंक रवि कुमार ने हासिल की है।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम टॉपर्स 2025 की लिस्ट-

1. प्रिया जैसवाल- 96.8 प्रतिशत

2. आकाश कुमार- 96 प्रतिशत

3. रवि कुमार- 95.6 प्रतिशत

4. अनुप्रिया - 95.4 प्रतिशत

5. प्रशांत कुमार- 95.4 प्रतिशत

6. अतुल कुमार मौर्य- 95.2 प्रतिशत

7. अंकित कुमार- 95.2 प्रतिशत

8. वर्षा रानी- 95.2 प्रतिशत

पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 23 मार्च 2025 को जारी किया गया था। साइंस स्ट्रीम से सिवान स्थित जीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के छात्र मृत्युजंय कुमार ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद छपरा जिले के श्री यमुनाचारी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज दरियापुर की सिमरन गुप्ता और एच/एस सिंहवाहिनी, सीतागढ़ी स्कूल के वरुण कुमार 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहें थे। एस/एस बरौली, गोपालगंज विद्यालय के प्रिंस कुमार ने 95.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे पायदान पर रहें थे। पिछले साल साइंस स्ट्रीम से टॉप 5 में 11 स्टूडेंट्स शामिल थे। पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 87.80 प्रतिशत था। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज ज्यादा था।

पिछले वर्ष साइंस स्ट्रीम में 32,58,48 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे। सेकेंड डिविजन से 20,97,05 स्टूडेंट्स को उत्तीर्ण किया गया था। 12वीं साइंस स्ट्रीम में थर्ड डिविजन से पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 6,455 थी।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. छात्र का नाम

2. छात्र की जन्मतिथि

3. माता-पिता का नाम

4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड

5. प्राप्त अंक

6. कुल अंक

7. पासिंग स्टेटस

8. स्कूल का नाम

9. छात्र का रोल नंबर

10. पासिंग डिविजन