Bihar Board 12th Toppers 2025 list Results top ten students Bihar Board 12th Toppers Results: बिहार 12वीं बोर्ड में इन स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, ये आए अव्वल, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Bihar Board 12th Toppers 2025 list Results top ten students

Bihar Board 12th Toppers Results: बिहार 12वीं बोर्ड में इन स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, ये आए अव्वल

  • Bihar Board 12th Toppers Results: बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम आ चुके हैं। एक नजर परीक्षा में टॉप करने वाले शीर्ष 10 छात्रों पर।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, पटनाTue, 25 March 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
Bihar Board 12th Toppers Results: बिहार 12वीं बोर्ड में इन स्टूडेंट्स ने मारी बाजी, ये आए अव्वल

Bihar Board 12th Toppers Results: बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पटना कार्यालय में परिणाम जारी किया गया। 12वीं में 86.5 फीसदी छात्र पास हुए।

परीक्षार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी देख सकते हैं। बीएसईबी इंटर की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट ( Bihar Board Inter Result 2025 ) पर एक साथ आ चुका है। एक नजर टॉपर्स पर।

बिहार 12वीं की परीक्षा में इस साल 641847 छात्राओं और 650466 छात्रों ने हिस्सा लिया था। 12वीं में 86.5 फीसदी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

टॉपर्स पर एक नजर

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंटर साइंस में प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। जबकि आर्ट्स में अंकिता कुमारी वैशाली और साकिब ने टॉप किया है।

आर्ट्स में टॉपर्स

अंकिता कुमारी, राजकीयकृत बी.एन. उच्च विद्यालय, सेहन, वैशाली को 473 नंबर मिले हैं। 94.6 प्रतिशत के साथ टॉप।

शाकिब शाह उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर को 473 अंक मिले। 94.6 प्रतिशत के साथ टॉप।

अनुष्का कुमारी, आर.एन.एस. इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।

रोकैया फातमा, बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।

आरती कुमारी, गांधी स्मारक सीनियर एसईसी, एस.सी.एच. कोपा, सारण को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।

सानिया कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमार सोनपुर को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।

अंकित कुमार, ज्ञान भारती उच्च विद्यालय जगलालनगर, गया को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत

अंशू रानी, मु.ज. कॉलेज, साइन, मसौढ़ी, पटना को 469 अंक मिले। 93.8 प्रतिशत।

चंद्रमणि लाल, राजकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल, मुजफ्फरपुर को 468 अंक मिले। 93.6 प्रतिशत।

रिशु कुमार, डी.सी.इंटर कॉलेज, एस.बख्तियारपुर, सहरसा को 468 अंक मिले। 93.6 प्रतिशत।

संजना कुमारी, राम उत्क्रमित एचएस अंजना कोट, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर को 468 अंक मिले। 93.6 प्रतिशत।

तनु कुमारी, गांधी उच्च विद्यालय, भेलवा मंडल, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण को 468 अंक मिले। 93.6 प्रतिशत।

कॉमर्स

रौशनी कुमारी, जे.एल.कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली को 475 अंक मिले। 95 प्रतिशत

खुशी महिला मनोज कुमार मिश्रा एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद को 473 अंक मिले। 94.6 प्रतिशत।

सृष्टि कुमारी, पंजियार आर.के.कॉलेज,मधुबनी को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।

निशांत राज, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठिया, लौरिया को 471 अंक मिले। 94.2 प्रतिशत।

निधि शर्मा, फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज, अररिया को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।

अदिति सोनकर, एस.पी.जैन कॉलेज, सासाराम, रोहतास को 470 अंक मिले। 94 प्रतिशत।

अंशू कुमारी, एच.डी.जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर को 469 अंक मिले। 93.8 प्रतिशत।

विज्ञान

प्रिया जयसवाल, राज्य संपोषित एसएस +2 स्कूल, हरनाटांड़, पश्चिम चंपारण को 484 अंक मिले। 96.8 प्रतिशत।

आकाश कुमार, एस जे स्मारक एच/एस मंगाबीघा बंशी अरवल को 480 अंक मिले। 96 प्रतिशत।

रवि कुमार, पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना को 478 अंक मिले। 95.6 प्रतिशत।

अनुप्रिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, जमुई को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत।

प्रशांत कुमार, ए.बी.एस. इंटर कॉलेज, लालगंज, वैशाली को 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत।

अतुल कुमार मौर्य, एस.वी.पी.कॉलेज, भभुआ, कैमूर को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत।

अंकित कुमार,झा जी.डी.कॉलेज, बेगुसराय को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत।

ये भी पढ़ें:Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट Direct Link, यहां डालें रोल नंबर

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 और बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 1 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं। बिहार बोर्ड हर साल देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा (बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा) आयोजित करता है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1289601 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 158189 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। देशभर में बिहार बोर्ड पिछले 7 वर्षों से सबसे पहले रिजल्ट दे रहा है।