BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates , biharboardonline.bihar.gov.in 2005 : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के अलावा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में इस साल 641847 छात्राओं और 650466 छात्रों ने हिस्सा लिया था। कुल 86.5 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। आर्ट्स में 82.75 फीसदी, कॉमर्स में 94.77 और साइंस में 89.59 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बीएसईबी इंटर की तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट ( BSEB 12th Result 2025 ) एक साथ आया है। बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12,92,313 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा 38 जिलों में 1,677 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी से आठ मार्च तक किया गया था। पिछले साल यानी 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% रहा था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा था।
Bihar Board 12th Arts Result 2025 Direct Link
Bihar Board 12th Commerce Result 2025 Direct Link
Bihar Board 12th Science Result 2025 Direct Link
26 Mar 2025, 02:37:27 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : मेधा सूची में छात्राओं ने फिर छात्रों को पीछे छोड़ा
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड के इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 के रिजल्ट के साथ ही मेधा सूची में भी छात्राओं का जलवा रहा। विज्ञान संकाय की मेधा सूची में भले छात्रों की संख्या ज्यादा है। लेकिन, वाणिज्य और कला संकाय में छात्राओं ने छात्रों को पीछे कर दिया। तीनों संकायों की मेधा सूची में से वाणिज्य और कला संकाय में छात्राओं ने कब्जा जमा कर रखा है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में टॉपर भी छात्रा ही रही हैं। बोर्ड की ओर से जारी टॉप पांच मेधा सूची में 65 फीसदी छात्राएं हैं। तीनों संकायों को मिलाकर कुल 28 टॉपर हैं। इसमें 18 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं।
विज्ञान संकाय की बात करें तो टॉप पांच में आठ विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें तीन पर छात्राएं और पांच पर छात्र हैं। अगर कला और वाणिज्य संकाय की बात करें, तो कला संकाय में टॉप पांच में 13 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें नौ पर छात्राएं और चार पर छात्र काबिज हैं। वाणिज्य संकाय के टॉप पांच में कुल सात विद्यार्थी हैं। इसमें छह पर छात्राएं और एक पर छात्र है। इस बार इंटर रिजल्ट के मेधा सूची में छात्राओं का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। कला संकाय की बात करें, तो प्रथम स्थान पर राजकीय बीएन उच्च विद्यालय सेहन वैशाली की छात्रा अंकिता कुमारी रही हैं। इनके साथ प्लस टू उच्च विद्यालय कोरनसराय बक्सर का छात्र साकिब साह रहे हैं। कला संकाय की मेधा सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर भी छात्राओं का जलवा रहा। वाणिज्य संकाय की बात करें, तो मेधा सूची के पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर छात्राओं का ही कब्जा है। इसमें प्रथम स्थान आईएन कॉलेज वैशाली की रौशनी कुमारी, दूसरे स्थान पर एस सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद की अंतरा खुशी और तीसरे स्थान पर आरके कॉलेज मधुबनी की छात्रा सृष्टि कुमारी हैं। विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल पश्चिम चंपारण की छात्रा प्रिया जायसवाल रही हैं।
26 Mar 2025, 02:36:59 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : सिमुलतला का एक भी छात्र मेधा सूची में नहीं, राजकीय विद्यालय रहे आगे
Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में राजकीय स्कूल और कॉलेजों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। कई स्कूल और कॉलेजों के छात्रों ने मेधा सूची में जगह बनाई है। लेकिन, सिमुलतला विद्यालय के छात्र मेधा सूची में जगह नहीं बना पाए।
इंटर के तीनों संकायों के टॉप 5 में एक भी छात्र नहीं है। जबकि, बोर्ड की ओर से टॉपर इंटरव्यू के लिए पांच छात्रों को बुलाया गया था। लेकिन, एक भी छात्र बिहार बोर्ड के टॉपर इंटरव्यू में पास नहीं कर पाए। इंटर परीक्षा में पहली बार सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्र 2017 में शामिल हुए थे। उस वर्ष 10 छात्रों ने मेधा सूची में जगह बनाई। 2018 में आठ छात्रों को जगह मिली। नेतरहाट के तर्ज पर बने इस विद्यालय से 5 साल से एक भी छात्र इंटर मेधा सूची में जगह नहीं बना पाया है।
सौ करोड़ का भवन और एक बच्चे पर डेढ़ लाख सालाना होता है खर्च : सिमुलतला आवासीय विद्यालय का भवन सौ करोड़ का है। छात्रों को हर तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। एक छात्र पर सालाना डेढ़ लाख का खर्च आता है। इस विद्यालय में 120 सीटों पर दाखिला होता है।
शिक्षकों की कमी भी हुई खत्म : सिमुलतला आवासाीय विद्यालय में शिक्षकों की कई सालों से कमी थी। इस कारण ज्यादातर बच्चे 10वीं के बाद विद्यालय छोड़ देते थे। लेकिन, 2024 जुलाई में बीपीएससी ने शिक्षकों की कमी को खत्म कर दिया था। इंटर के सभी विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की गयी।
11वीं में होती है प्रवेश परीक्षा : पहली बार 2024 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय में 11वीं में दाखिला लिया गया था। चुकी 10वीं करने के बाद 90 फीसदी छात्र स्कूल छोड़ देते हैं। यानी 120 सीटों में सौ सीटें खाली रह जाती हैं। ऐेसे में इंटर में सीट भरने के लिए 11वीं में प्रवेश परीक्षा लेकर दाखिला लिया गया है।
प्रदर्शन में गिरावट की ये वजहें
● शिक्षण की गुणवत्ता का अभाव
● अब तक अकादमी योजना नहीं बनी
● अकादमी ऑडिट नहीं होता है
● विद्यालय का कोई करिकुलम नहीं है
● छात्रों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं होती है
● शिक्षण की गुणवत्ता का अभाव
● अब तक अकादमी योजना नहीं बनी
● अकादमी ऑडिट नहीं होता है
● विद्यालय का कोई करिकुलम नहीं है
● प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं होती
26 Mar 2025, 02:35:15 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : मेधा सूची में सीबीएसई से 10वीं करने वाले अधिक
Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर रिजल्ट की मेधा सूची में सीबीएसई के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय की मेधा सूची में सीबीएसई से 10वीं करने वाले छात्र अधिक शामिल हैं। इस बार इंटर रिजल्ट की मेधा सूची में 28 छात्र और छात्राएं शामिल हैं। इसमें 16 छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई और आईसीएससीई से 10वीं बोर्ड पास किया है। इसके बाद इन्होंने बिहार बोर्ड के ओएफएसएस के तहत इंटर में दाखिला लिया। पिछले साल की तरह इस बार भी मेधा सूची में सीबीएसई के छात्र शामिल हैं। सीबीएसई से 10वीं करने वाले 1.5 छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुआ है।
राज्य के अलावा जिला स्तर पर मेधा सूची में भी सीबीएसई के 10वीं करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है। इसमें पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, सीवान, मधेपुरा, समस्तीपुर, रोहतास, वैशाली, गोपालगंज आदि जिले हैं। पटना से 10 छात्र-छात्राएं मेधा सूची में शामिल हैं।
कॉमर्स संकाय की मेधा सूची में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली अदिति सोनकर ने 10वीं की पढ़ाई सीबीएसई स्कूल से की है। दसवीं के बाद 2023 में अदिति सोनकर ने एसपी जैन कॉलेज रोहतास में दाखिला लिया। इस बार उन्हें मेधा सूची में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। डीसी इंटर कॉलेज सहरसा के छात्र रिशु कुमार को कला संकाय की मेधा सूची में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। रिशु ने 2023 में 10वीं की पढ़ाई सहरसा के निजी स्कूल से की थी। इसके बाद इंटर में दाखिला डीसी इंटर कॉलेज में लिया था। इंटर दाखिला लेने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है। ऐेसे में सीबीएसई के साथ अन्य बोर्ड के छात्रों को आसानी होती है। इससे इंटर में दाखिला लेने में बिहार बोर्ड की काफी लोकप्रियता मिली है। हर साल दसवीं करने के बाद हजारों छात्र सीबीएसई और अन्य बोर्ड से बिहार बोर्ड के स्कूल में दाखिला लेते हैं।
26 Mar 2025, 10:56:45 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : शहरी क्षेत्र से बेहतर रहा ग्रामीण स्कूलों का परिणाम
Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर परीक्षा में 2025 में शहरी से बेहतर ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का रिजल्ट रहा। तीनों संकाय में टॉप पांच में जगह बनाने में भी ग्रामीण क्षेत्रों के ही स्कूल शामिल हैं। इसमें टॉप पांच में शामिल 28 में से 24 विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के हैं। इनमें राजधानी पटना के केवल दो विद्यार्थी शामिल हैं। कला और वाणिज्य में वैशाली जिले के ग्रामीण श्रेत्र के स्कूली छात्र-छात्राओं का परचम रहा है। विज्ञान में पश्चिम चंपारण के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल का दबदबा रहा। कला में भी दूसरे स्थान पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल का ही छात्र काबिज रहा है। वाणिज्य में भी दूसरे और तीसरे स्थान पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल के छात्र ने ही परचम लहराया है।
26 Mar 2025, 10:00:48 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स टॉपर लिस्ट
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स टॉपर लिस्ट
रौशनी कुमारी जेएल कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली 475 95 1
अंतरा खुशी एस सिन्हा कॉलेज, औरंगबाद 473 94.6 2
सृष्टि कुमारी आरके कॉलेज, मधुबनी 471 94.2 3
निशांत राज उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल,मठिया, लौरिया, पूर्वी चंपारण 471 94.2 3
निधि शर्मा फारबिसगंज कॉलेज, अररिया 470 94 4
अदिति सोनकर एसपी जैन कॉलेज, सासाराम 470 94 4
अंशु कुमारी एचडी जैन कॉलेज, आरा 469 93.8 5
26 Mar 2025, 10:00:18 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स टॉपर लिस्ट
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स टॉपर लिस्ट
अंकिता कुमारी राजकीयकृत बीएन उच्च विद्यालय, सेहन वैशाली 473 94.6 1
शाकिब साह प्लस टू उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर 473 94.6 1
अनुष्का कुमारी आरएनएस इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर 471 94.2 2
रुकैया फातिमा बीएल हाईस्कूल, तेयई, बेगूसराय 471 94.2 2
आरती कुमारी गांधी समरक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोपा, सारण 470 94 3
सान्या कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमार, वैशाली 470 94 3
अंकित कुमार प्लस टू ज्ञान भारती हाई स्कूल, जगलाल नगर, गया 470 94 3
अंशु रानी एमयूजेड कॉलेजन, सैन, मसौढ़ी, पटना 469 93.8 4
चंद्रमणि लाल राजकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक वि., मुरौल, मुज. 468 93.6 5
रिशू कुमार डीसी इंटर कॉलेज, बख्तियारपुर, सहरसा 468 93.6 5
संजना कुमारी उत्क्रमित एसएच अंजना कोट, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर 468 93.6 5
तनु कुमारी गांधी उच्चे विद्यालय भेलवा, घोड़ासहन, पू. चंपारण 468 93.6 5
अर्चना मिश्रा जिला स्कूल, गया 468 93.6 5
26 Mar 2025, 09:59:43 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर साइंस टॉपर लिस्ट
नाम स्कूल/कॉलेज नंबर प्रतिशत रैंक
प्रिया जायसवाल गवर्नमेंट राज्य संपोषित एसएस प्लस टू, हरनाटांड़, प. चंपारण 484 96.8 1
आकाश कुमार गवर्नमेंट एसजे समरक एचएस मंगाबिगहा, बंशी, अरवल 480 96 2
रवि कुमार पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना 478 95.4 3
अनुप्रिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, जमुई 477 95.4 4
प्रशांत कुमार एबीएस इंटर कॉलेज, लालगंज, वैशाली 477 95.4 4
अतुल कुमार मौर्या एसवीपी कॉलेज, भभुआ कैमूर 476 95.2 5
अंकित कुमार जीडी कॉलेज, बेगूसराय 476 95.2 5
वर्षा रानी श्यामा उच्च माध्यमिक विद्यालय, भटोतर, बड़हरा कोठी, पूर्णिया 476 95.2 5
26 Mar 2025, 07:34:52 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट पर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया
Bihar Board 12th Result 2025 Live : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले तमाम छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार कला, विज्ञान एवं वाणिज्य तीनों संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। मुख्यमंत्री ने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा कि समय पर रिजल्ट के प्रकाशन से छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए एवं उच्चतर कक्षाओं में नामांकन के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इससे उनका हौसला बढ़ेगा।
26 Mar 2025, 07:33:56 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : लगातार सातवीं बार मार्च में बिहार बोर्ड ने दिया परिणाम
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बोर्ड ने मार्च में परिणाम जारी किया है। बिहार बोर्ड ने अन्य बोर्ड की तुलना में पहले परीक्षा और परिणाम देने में कीर्तिमान स्थापित किया है। अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बोर्ड इतनी तीव्र गति से रिजल्ट दे रहा है। परीक्षाफल के लिए 2500 से अधिक कंप्यूटर लगे थे। परिणाम में कोई त्रुटि न हों, इसके लिए यह व्यवस्था थी।
26 Mar 2025, 07:33:06 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : छोटे शहरों के बच्चों ने खींची बड़ी लकीर
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया। इसमें 86.5 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। तीनों संकायों कला, वाणिज्य और विज्ञान में बेटियां पहले स्थान पर रहीं। लड़कियों की उत्तीर्णता प्रतिशत भी लड़कों से अधिक है। खास बात है कि छोटे शहरों के इन विद्यार्थियों ने टॉप कर बड़ी लकीर खींच दी है।
26 Mar 2025, 07:32:11 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जयसवाल टॉपर, स्टेट में भी टॉपर
Bihar Board 12th Result 2025 Live : विज्ञान संकाय में गवर्मेंट राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल, हरनाटांड़ पश्चिम चंपारण की प्रिया जयसवाल 96.8 लाकर राज्य टॉपर बनी। गवर्मेंट एसजे स्मारक एचएस मंगा बिगहा बंशी अरवल के आकाश कुमार 96 अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं पटना कॉलेजिएट स्कूल पटना के छात्र रवि कुमार 95.6 अंक लाकर विज्ञान संकाय में राज्यभर में तीसरे स्थान पर रहे
26 Mar 2025, 07:31:16 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड कॉमर्स स्ट्रीम में हाजीपुर की रोशनी ने मारी बाजी
Bihar Board 12th Result 2025 Live : कॉमर्स में हाजीपुर की रोशनी ने मारी बाजी: जेएस कॉलेज हाजीपुर वैशाली की रौशनी कुमारी ने 95 अंक लाकर वाणिज्य संकाय में राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया। एस सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद की अंतरा खुशी ने 94.6 अंक लाकर दूसरा और आरके कॉलेज मधुबनी की सृष्टि कुमारी और उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मठिया, लौरिया के निशांत राज ने 94.2 अंक लाकर संयुक्त रूप से राज्य भर में वाणिज्य संकाय में तीसरा स्थान हासिल किया।
26 Mar 2025, 07:30:47 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड आर्ट्स स्ट्रीम में संयुक्त टॉपर
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में राजकीयकृत बीएन उच्च विद्यालय सेहन वैशाली की छात्रा अंकिता कुमारी और प्लस टू उच्च विद्यालय कोरन सराय बक्सर के छात्र शाकिब शाह ने 94.6 फीसदी अंक लाकर राज्यभर में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, आरएनएस इंटर कॉलेज मुजफ्फरपुर की छात्रा अनुष्का कुमारी और बीएन हाई स्कूल तेयाई बेगूसराय की छात्रा रुकैया फातमा ने 94.2 अंक लाकर संयुक्त रूप से कला संकाय में राज्यभर में दूसरा स्थान हासिल किया। गांधी स्मारक सीनियर सेकंडरी प्लस टू स्कूल, कोपा सारण की आरती कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय कसमार सोनपुर की सान्या कुमारी ने 94 अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
26 Mar 2025, 07:30:04 AM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर टॉप पांच में कुल 28 विद्यार्थियों ने जगह बनाई
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर टॉप पांच में कुल 28 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। इनमें 18 बेटियां और 10 लड़के हैं। परीक्षा में कुल 12 लाख 80 हजार 211 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 11 लाख 7 हजार 330 को सफलता मिली है। परीक्षा में कुल 6 लाख 37 हजार 797 छात्राएं शामिल हुईं और इनमें से 5 लाख 59 हजार 97 उत्तीर्ण हुईं। छात्राओं की उत्तीर्णता प्रतिशत 87.67 रही। 6 लाख 42 हजार 414 छात्रों में 5 लाख 48 हजार 233 उत्तीर्ण हुए। इनकी उत्तीर्णता प्रतिशत 85.34 रही।
25 Mar 2025, 11:03:08 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर के पास प्रतिशत में इस वर्ष 0.71 फीसदी की गिरावट
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में पिछले साल यानी 2024 की तुलना में इस वर्ष 2025 की उत्तीर्णता प्रतिशत में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल 87.21 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे, जबकि इस वर्ष 86.50 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इस वर्ष उत्तीर्णता प्रतिशत में 0.71 फीसदी की गिरावट आई है।
25 Mar 2025, 11:01:53 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल के लिए एक अप्रैल से भरें फॉर्म
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अप्रैल से शुरू होगा। ऑनलाउइन आवेदन आठ अप्रैल तक भरे जाएंगे। आवेदन के बाद परीक्षा ली जाएगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा के परिणाम 31 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे, ताकि छात्र का एक साल खराब ना हो। छात्र आगे उच्च शिक्षा में समय से दाखिला ले सकेंगें। विशेष परीक्षा का आयोजन उन परीक्षार्थियों के लिए किया जाता है, जो किसी वजह से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएं हैं। वहीं, कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन उन परीक्षार्थियों के लिए होता है, जो किसी एक विषय में फेल हो गए हैं। परीक्षा फॉर्म के कारण सैकड़ों परीक्षार्थी की परीक्षा छूट गई थी। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
25 Mar 2025, 11:01:19 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : मेडकिल और इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए मिलेगा भरपूर समय
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड के इंटर का परिणाम समय से पहले आ जाने से विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। खास कर ऐसे विद्यार्थी जो मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें तैयारी के लिए अच्छा समय मिलेगा। परिणाम आ जाने से छात्रों को अब इसका प्रेशर नहीं रहेगा। अब उनका पूरा फोकस तैयारी पर होगा।
25 Mar 2025, 11:00:53 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : मूल्यांकन समाप्त होने के 17वें दिन बिहार बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को इंटर परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया। बोर्ड ने तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला का परिणाम मूल्यांकन समाप्त होने के 17वें दिन ही जारी कर दिया। बिहार बोर्ड देश का पहला स्टेट बोर्ड है, जो लगातार सातवें वर्ष समय से पहले मार्च में रिजल्ट देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। अन्य बोर्ड की अभी परीक्षा ही चल रही है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा एक फरवरी से शुरू होकर 15 फरवरी को समाप्त हुई थी। बोर्ड की ओर से 27 फरवरी से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ था, जो आठ मार्च तक चला था।
25 Mar 2025, 11:00:07 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर टॉपरों को दोगुना अवॉर्ड
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को पिछले साल की तुलना में इस बार से दोगुनी पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अनुसार इंटर के तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला में प्रथम स्थान पाने वाले को अब दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। दूसरा स्थान पाने वाले को 1.5 लाख रुपये तो तीसरा स्थान पाने वाले को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं चौथा और पांचवां स्थान पाने वाले को 30-30 हजार रुपये मिलेंगे। टॉपर को लैपटॉप भी दिये जाएंगे
इसके अलावा टॉपरों को एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सभी टॉपरों को मेधा दिवस के अवसर यानी दिसंबर माह में सम्मानित किया जाएगा। अब तक प्रथम स्थान पाने वाले को एक लाख, दूसरा स्थान पाने वाले को 75 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी। इसके अलावा उन्हें लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाता था।
25 Mar 2025, 10:49:59 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : मधुबनी में कला व वाणिज्य में जिले के टॉप-3 पर छात्राओं का कब्जा
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटर के परिणाम ने मधुबनी जिलेवासियों को गौरवान्वित किया है। यहां की छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वाणिज्य संकाय में आरके कॉलेज की छात्रा श्रृष्टि कुमारी 471 अंक लाकर राज्य में तीसरा व जिले का टॉपर बनी है। यहां की छात्राओं ने कला व वाणिज्य संकाय में छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है। टॉप तीन में केवल छात्राएं की अपना परचम लहराने में सफल हुई हैं। जिले के टॉपर बनी इन छात्राओं ने जिले भर में छात्राओं के शिक्षा के प्रति झुकाव व उनकी तन्मयता को प्रदर्शित किया है। कला संकाय में खजौली एचबीजे कॉलेज की रूबी कुमारी ने 467 अंक लाकर जिला का टॉपर बनी है। वहीं नव उत्क्रमित उवि रूद्रपुर की प्रतिभा कुमारी 462 अंक लाकर जिले में दूसरा टॉपर व आरके कॉलेज की अनष्किा भारती व आरएसएसएल कॉलेज अधिनगर बिस्फी की रूखसार फातमा ने 456 अंक लाकर संयुक्त रुप से तीसरा स्थान हासिल की है। इसीतरह वाणिज्य संकाय में भी छात्राओं ने ही टॉप तीन में अपना स्थान पाने में सफल रही है। इस संकाय में एमएससी प्लस टू उवि लोहा की आस्था कुमारी 457 अंक लाकर जिले में दूसरा टॉपर बनी है। वहीं आरएन कॉलेज पंडौल की सहिस्ता परवीन 456 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान हासिल की है। वहीं विज्ञान संकाय में भी एक छात्रा गंगाराम जनता उवि बोल्हर की पूजा कुमारी 463 अंक पाकर संयुक्त रुप से प्लस टू नरहिया के मोनू कुमार के साथ जिले का प्रथम टॉपर स्थान हासिल करने में सफल हुई है। मोनू कुमार को भी 463 अंक प्राप्त हुआ है। वहीं आरके कॉलेज व डा. एनसी कॉलेज बेनीपट्टी के यशराज झा ने 461 अंक हासिल कर संयुक्त रुप से जिले का दूसरा टॉपर बनने में सफल हुए हैं। नया अपग्रेड उवि सिद्धपपरसाही लदनियां के गणेश कुमार सिंह 459 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
25 Mar 2025, 10:47:06 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : आईपीएस बन देश की सेवा करना चाहती है रूबी
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : खजौली प्रखंड की बेंताककरघटी पंचायत के कोठियाचक कजियाही गांव में एक महादलित परिवार की बेटी ने बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड के कला संकाय की परीक्षा में जिला टॉप की है। बतादें कि बेंताककरघटी पंचायत के कोठियाचक कजियाही गांव निवासी परीक्षण राम एवं मीणा देवी की बेटी रूबी कुमारी 467 अंक के साथ 93.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला के टॉप थ्री में अपना जगह बनाई है। इससे न केवल अपने परिवार, कॉलेज एवं प्रखंड का नाम रोशन की है जबकी पर जिला का भी नाम रोशन की है। पिता सूरत में सिलाई का काम करते है। जबकी माता कुशल गृहणी है। रूबी अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही स्कूल से की है। जबकी इंटरमीडिएट की पढ़ाई हरदेव बनारस जनता कॉलेज खजौली से की है। रूबी कुमारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है। सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ कॉलेज के प्राध्यापक प्रो. वैभव राम को दी है, जिनके सफल मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त हुई है। वहीं उन्होंने कहा सफलता के लिए उन्होंने घर की कामकाज करने के साथ-साथ लगन से पढ़ाई की। प्रतिदिन नियमित रूप से 10-12 घंटा तक स्वाध्याय करती थी। महादलित परिवार की बेटी की सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
25 Mar 2025, 05:58:55 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : फारबिसगंज की निधि शर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉमर्स संकाय में 470 अंक लाकर पूरे बिहार में चौथी रैंक प्राप्त की
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : फारबिसगंज शहर स्थित वार्ड संख्या एक सुभाष चौक निवासी व प्लाईवुड कारोबारी जगरनाथ शर्मा व गृहणी सीमा शर्मा की लाडली निधि शर्मा ने मंगलवार को घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में कॉमर्स संकाय में 470 अंक लाकर कर पूरे बिहार में चौथी रैंक प्राप्त की है। निधि की इस उपलब्धि से जिलेवासी गद्गद् हैं। निधि की इस शानदार सफलता पर पूरे शहर सहित परिजनों में काफी खुशी है। निधि ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में पूरी हुई। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज से शुरू हुई। 2023 में निधि ने मैट्रिक परीक्षा में 89.20 फीसदी अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बीते 21 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अधिकारियों द्वारा निधि को पटना बुलाया गया था। इधर निधि शर्मा ने ‘हिन्दुस्तान से खास बातचीत ने कहा कि वो आगे चलकर आईएएस या बैंकर्स बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। दो भाई व दो बहनों में तीसरे स्थान पर रहने वाली निधि बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। निधि ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने दादा गंभीरी शर्मा एवं दादी विमला देवी एवं कॉमर्स सेंटर के डायरेक्टर व शिक्षक अयूब खान को दे रही हैं।
25 Mar 2025, 05:25:06 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर की परीक्षा में गोगरी के मजदूर की बिटिया बनी जिला टॉपर
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर आटर्स की मंगलवार जारी परीक्षा परिणाम में गोगरी की बिटिया समर जहां खातून जिला टॉपर बनी। इंटर का रिजल्ट निकलते ही उनके घरों पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। जिला टॉपर समर जहां गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले शाहबाज अंसारी की पुत्री है। उन्होंने इंटर आर्ट्स की परीक्षा में 456 अंक लाकर जिले में एक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई। जिले की टॉपर बनने पर छात्रा समर जहां ने बताया कि उसके पिता यूपी के मेरठ में मजदूरी करते है।उसकी नरगिस बेगम गृहिणी है जो मेरठ में ही पिता के साथ रहती है। वह गोगरी कस्बा स्थित अपने पैतृक घर पर अपनी बूढ़ी दादी की देख रेख में इंटर की पढ़ाई की। प्रारंभिक शिक्षा मध्य मकतब, गोगरी से हुई। मकतब के प्राचार्य मो. अमीन असगर के मार्ग दर्शन में घर पर काफी मेहनत कर पढ़ाई की और यूट्यूब के माध्यम से भी इंटर के सभी विषयों को पढ़ी। समर जहां खातून की सफलता पर पड़ोसी मो. मुख्तार आलम ने बताया कि दिन रात एक कर पढ़ाई कर टॉपर बनी है। इधर वार्ड नंबर 11 के पार्षद मो. फैजान आलम, वार्ड नंबर 12 के पार्षद केशव सुमन, स्थानीय मो. जियाउल, शब्बीर अंसारी आदि लोगो ने सफलता पर उन्हें बधाई दी है
25 Mar 2025, 05:24:06 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर के विज्ञान संकाय में राज्य में पांचवें स्थान पर रहा अतुल
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : भभुआ शहर के वार्ड चार स्थित प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला अतुल कुमार मौर्य इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय में राज्य में पांचवा स्थान लाकर जिले का नाम रोशन किया है। उसने जिले में पहली रैंक हासिल की है। अतुल के पिता विजय बहादुर लाल शहर के भूपेश गुप्त डिग्री कॉलेज में भौतिक विज्ञान विषय के प्राध्यापक हैं। उसकी माता गृहणी हैं। प्रो. विजय बहादुर ने बताया कि अतुल शुरू से पढ़ने में मेधावी है और उसे पढ़ने के लिए कभी दबाव नहीं देना पड़ा है।
अतुल ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद पायलट बनने की इच्छा थी। इस इच्छा को लेकर भभुआ शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय में इंटरमीडिएट के विज्ञान संकाय में नामांकन कराया। उसने बताया कि महाविद्यालय में अच्छा संसाधन उपलब्ध होने की वजह से किसी तरह की दिक्कत नहीं आई। भौतिक और गणित विषय हमें काफी पसंद है और उसमें हमारी रुचि रहती है। उन्होंने कहा कि कोई भी छात्र अगर मन लगाकर पढ़ाई करें तो सफलता निश्चित मिलेगी। मेहनत के सिवा सफल होने के लिए शॉर्टकट का रास्ता ठीक नहीं होता है।
25 Mar 2025, 05:23:12 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : छह से आठ घंटे की नियमित अभ्यास से मिली सफलता- अदिति
Bihar Board 12th Result 2025 Live : जरूरी नहीं जो टॉपर है वही सफल है। बल्कि सफलता आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। नियमित अभ्यास करने से सफलता जरूर मिलती है। सिर्फ आपका लक्ष्य तय होना चाहिए। उक्त बातें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 12वीं कॉमर्स में परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में चौथे व जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अदिति सोनकर ने कहीं। अदिति शांति प्रसाद महाविद्यालय की छात्रा हैं। बताया कि अपने पिता के द्वारा दिखाए गए सपना को पूरी करने के लिए वे पूरी जी जान लगा दी थी। बताया कि आगे उनका सपना चार्टेड एकाउंटेट बनने का है। अदिति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के एक निजी विद्यालय से की है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा में उन्हें 91 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ था। बताया कि सभी छात्रों का सपना मेडिकल, इंजीनियरिंग के साथ यूपीएससी, बीपीएससी करने का होता है। लेकिन, शुरू से ही मेरा लक्ष्य बैंकिंग की ओर था। मेरे पिता का भी सपना बैंकिंग क्षेत्र में जाना था। अपने पिता के सपना को मैंने अपना सपना बनाया है। अभी से ही सीए की तैयारी शुरू कर रही हूं।
25 Mar 2025, 05:22:26 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : सिकंदरपुर की जुड़वा बहने बनीं द्वितीय व तृतीय जिला टॉपर
Bihar Board 12th Result 2025 Live : चैनपुर प्रखंड के सिकंदपुर की जुड़वा बहनों ने इंटर के कला संकाय में जिले में द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इनकी चर्चा प्रखंड ही नहीं पूरे कैमूर में हो रही है। नौशिन नाज ने 464 और इसकी बहन यास्मिन नाज ने 460 अंक प्राप्त किया है। दोनों बहनें चैनपुर प्रखंड के जगरिया स्थित इंद्रासन प्रोजेक्ट प्लस टू स्कूल की छात्राएं हैं। सिकंदरपुर निवासी खुर्शीद अंसारी की जुड़वा बेटियों की सफलता पर नाते-रिश्तेदार व आसपास के लोग बधाई दे रहे हैं
25 Mar 2025, 05:21:38 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : कोर्थु की चांदनी बनी दरभंगा जिला टॉपर
Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार की दोपहर 2 बजे प्रकाशित कर दिया गया। इसमें दरभंगा जिला आर्ट्स टॉपर बनी घनश्यामपुर प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल कोर्थु की छात्रा चांदनी कुमारी। गांव के ही रोहित झा तथा गृहिणी विंदु देवी की पुत्री चांदनी ने अपनी शानदार उपलब्धि से अपने स्कूल सहित गांव का नाम पूरे जिला में रौशन किया है। चांदनी के पिता रोहित झा मुंबई में प्राइवेट जॉब करते हैं, जबकि दादा गोपाल झा साधारण किसान हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर दादा गोपाल झा ने अपनी पोती चांदनी को मिठाई खिला कर हौसला बढाया है।
वहीं चांदनी कुमारी ने बताया कि यह परिणाम मेरा नहीं मेरे गुरु और स्कूल के सभी शिक्षकों खास कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र नाथ झा के मेहनत का परिणाम है जो आज यह मेरा रिजल्ट इतना अच्छा आया है। आगे चांदनी ने बताया कि बच्चे अगर मेहनत करे तो सफलता जरूर मिलती है। आगे चलकर वह एसडीएम बनना चाहती है ।
25 Mar 2025, 05:21:06 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live : भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना है सृष्टि का सपना जहानाबाद
Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर कला में जहानाबाद जिले में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाली सृष्टि कुमारी भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए अभी से ही तैयारी कर रही है। उसे इंटर की परीक्षा में 432 अंक आए हैं। हालांकि सृष्टि को अधिक अंक की अपेक्षा थी। उसने बताया कि इंटर कला में वह अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा दी थी। उम्मीद थी कि वह स्टेट टॉपर की लिस्ट में जरूर शामिल होगी। सृष्टि के पिता संजीव कुमार बिजनेसमैन है और माता पिंकी देवी ग्रहणी है। शहर के ठाकुरबारी मोहल्ले निवासी सृष्टि ने बताया कि उसने सेल्फ स्टडी का सहारा लिया और परीक्षा में पूरे आत्म विश्वास के साथ बैठी। उसने बताया कि वह सीयूइटी के एंट्रेंस एग्जाम में बैठेगी। अच्छे अंक आ जाएंगे तो दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन मिल जाएगा। भूगोल विषय से स्नातक प्रतिष्ठा करने का इरादा है। स्नातक के बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी में गंभीरता से जुट जाएगी।
25 Mar 2025, 05:19:39 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर जाएं।
- फिर Bihar Board Intermediate Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोड कोड डालें।
- सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।
25 Mar 2025, 05:18:21 PM IST
Bihar Board 12th Topper : किसान की बेटी ने किया बिहार बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम में टॉप
Bihar Board 12th Topper : पश्चिमी चंपारण हरनाटाड़ के सरकारी प्लस टू विद्यालय से पढ़ाई कर किसान की बेटी प्रिया जायसवाल ने पूरे राज्य में बिहार बोर्ड विज्ञान संकाय में टॉप किया है। प्रिया जायसवाल ने विज्ञान संकाय में 484 अंक (96.8 फीसदी) हासिल कर बिहार टॉप किया है। वह तीनों स्ट्रीम की ओवरऑल टॉपर भी हैं। राज संपोषित प्लस टू स्कूल की छात्रा प्रिया आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है। उसके पिता संतोष जायसवाल किसान व माता रीमा देवी गृहणी है। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। प्रिया ने बताया कि मैंने लगन से परीक्षा की तैयारी की थी। प्रिया की बड़ी बहन प्रीति जायसवाल ने वर्ष 2023 में विज्ञान में राज्य चौथा स्थान प्राप्त किया था। उसे 469 अंक प्राप्त हुए थे।
25 Mar 2025, 04:35:58 PM IST
Bihar Board 12th Result 2025 Live: सिक्योरिटी गार्ड का बेटा बना बिहार बोर्ड इंटर का सेकेंड टॉपर
अरवल जिले के आकाश कुमार बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के सेकेंड टॉपर बने हैं। सोनभद्र बंशी सूरजपुर प्रखंड अंतर्गत मंगा बीघा गांव निवासी आकाश कुमार ने विज्ञान संकाय में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपने गांव का नाम रोशन किया है बल्कि जिला का भी नाम रोशन किया है। आकाश ने 480 अंक यानी 96 फीसदी हासिल किए। साइंस स्ट्रीम और ओवरऑल दोनों तरह से वे राज्य के सेकेंड टॉपर हैं। आकाश ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में रहकर भी बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले लड़के को मात दिया जा सकता है।
25 Mar 2025, 04:20:07 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में टॉप करने वाली रौशनी कुमारी टेंपो चालक की बेटी
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में प्रदेश स्तर पर कॉमर्स में 475 नंबर के साथ टॉप करने वाली रौशनी कुमारी टेंपो चालक की बेटी है। हाजीपुर के काशीपुर चकबीबी की रहने वाली रौशनी ने हाजीपुर के जमुनिलाल इंटर कॉलेज में पढ़ाई की है
25 Mar 2025, 03:38:09 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं में सिमुलतला से कोई टॉपर नहीं
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट व टॉपर्स की फैक्ट्री कहे जाने वाले जमुई जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय एक बार फिर निराशा किया है। यहां का एक भी स्टूडेंट टॉप 5 की सूची में जगह नहीं बना पाया है।
25 Mar 2025, 03:34:00 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट परीक्षा कब होगी
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में अपने मार्क्स से असंतुष्ट छात्र स्क्रूटिनी और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। स्टूडेंट्स 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2025 तक अपने 12वीं स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट फॉर्म 2025 भर सकते हैं। विशेष रूप से स्टूडेंट्स के पास एक या अधिक विषयों में स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने का विकल्प होगा।
25 Mar 2025, 03:08:52 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स के टॉपर
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स के टॉपर
रैंक 1 - रौशनी कुमारी, जे.एल.कॉलेज, हाजीपुर, वैशाली , 475 अंक , 95 प्रतिशत
रैंक 2 - अंतरा खुशी , एस. सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद , 473 अंक , 94.6 प्रतिशत।
रैंक 3- सृष्टि कुमारी, आर.के.कॉलेज, मधुबनी, 471 अंक , 94.2 प्रतिशत।
रैंक 3- निशांत राज, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठिया, लौरिया , 471 अंक , 94.2 प्रतिशत।
रैंक 4- निधि शर्मा, फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज, अररिया , 470 अंक , 94 प्रतिशत।
रैंक 4- अदिति सोनकर, एस.पी.जैन कॉलेज, सासाराम, रोहतास , 470 अंक , 94 प्रतिशत
रैंक 5-अंशु कुमारी, एच.डी.जैन कॉलेज, आरा, भोजपुर , 469 अंक , 93.8 प्रतिशत।
25 Mar 2025, 03:02:13 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर साइंस के टॉपर
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर साइंस के टॉपर
रैंक 1 - प्रिया जयसवाल, गवर्नमेंट राज्य संपोषित एसएस +2 स्कूल, हरनाटांड़, पश्चिम चंपारण , 484 अंक , 96.8 प्रतिशत।
रैंक 2 - आकाश कुमार, एस जे स्मारक एच/एस मंगाबीघा बंशी अरवल, 480 अंक , 96 प्रतिशत।
रैंक 3 - रवि कुमार, पटना कॉलेजिएट स्कूल, पटना को 478 अंक मिले। 95.6 प्रतिशत।
रैंक 4 - अनुप्रिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज, जमुई । 477 अंक , 95.4 प्रतिशत।
रैंक 4 - प्रशांत कुमार, ए.बी.एस. इंटर कॉलेज, लालगंज, वैशाली। 477 अंक मिले। 95.4 प्रतिशत।
रैंक 5 - अतुल कुमार मौर्य, एस.वी.पी.कॉलेज, भभुआ, कैमूर को 476 अंक मिले। 95.2 प्रतिशत।
रैंक 5 - अंकित कुमार,झा जी.डी.कॉलेज, बेगुसराय , 476 अंक , 95.2 प्रतिशत।
रैंक 5 - वर्षा रानी , श्यामा उच्च माध्यामिक विद्यालय, भातोतर, बी कोठी, 476 अंक , 95.2 प्रतिशत।
25 Mar 2025, 02:50:20 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Topper 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स के टॉपरों की लिस्ट
BSEB Bihar Board 12th Topper 2025 List : बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स के टॉपरों की लिस्ट
रैंक - 1
- अंकिता कुमारी, राजकीयकृत बी.एन. उच्च विद्यालय, सेहन, वैशाली, 473 अंक, 94.6 प्रतिशत
- शाकिब शाह उच्च विद्यालय, कोरानसराय, बक्सर , 473 अंक , 94.6 प्रतिशत
रैंक 2
अनुष्का कुमारी, आर.एन.एस. इंटर कॉलेज, मुजफ्फरपुर , 471 अंक , 94.2 प्रतिशत।
रोकैया फातमा, बीएन हाई स्कूल तेयाई, बेगुसराय , 471 अंक , 94.2 प्रतिशत।
रैंक 3
आरती कुमारी, गांधी स्मारक सीनियर एसईसी, एस.सी.एच. कोपा, सारण , 470 अंक , 94 प्रतिशत।
सानिया कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय, कसमार सोनपुर , 470 अंक, 94 प्रतिशत।
अंकित कुमार, ज्ञान भारती उच्च विद्यालय जगलालनगर, गया , 470 अंक , 94 प्रतिशत
रैंक 4
अंशू रानी, एम यू जे कॉलेज, साइन, मसौढ़ी, पटना, 469 अंक , 93.8 प्रतिशत।
रैंक 5
चंद्रमणि लाल, राजकृत शिवनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरौल, मुजफ्फरपुर , 468 अंक , 93.6 प्रतिशत।
रिशु कुमार, डी.सी.इंटर कॉलेज, एस.बख्तियारपुर, सहरसा , 468 अंक , 93.6 प्रतिशत।
संजना कुमारी, उत्क्रमित एचएस अंजना कोट, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर , 468 अंक , 93.6 प्रतिशत
तनु कुमारी, गांधी उच्च विद्यालय, भेलवा मंडल, घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण , 468 अंक मिले, 93.6 प्रतिशत
अर्चना मिश्रा जिला स्कूल, गया, 468 93.6 फीसदी
25 Mar 2025, 02:36:09 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लड़के लड़कियों का प्रतिशत
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में लड़के लड़कियों का प्रतिशत
साइंस स्ट्रीम की लड़कियों का पास प्रतिशत: 91.29 फीसदी
साइंस स्ट्रीम के लड़कों का पास प्रतिशत: 88.63 फीसदी
25 Mar 2025, 02:33:51 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं वोकेश्नल रिजल्ट कैसा रहा
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं वोकेश्नल रिजल्ट कैसा रहा
उपस्थित स्टूडेंट्स - 129
कुल उत्तीर्ण- 117
कुल अनुत्तीर्ण- 12
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत- 90.7 फीसदी
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 91.4 फीसदी
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत: 88.89 फीसदी
25 Mar 2025, 02:28:41 PM IST
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 37 दिनों में जारी
BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट इस साल 37 दिनों के अंदर जारी हुआ। 12,80,211 छात्रों का इंटर रिजल्ट प्रकाशित किया गया।