Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, टॉपर्स को मिलेगा छप्परफाड़ इनाम
- BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड ने आज 29 मार्च 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स के लिए इस बार बहुत बड़ी खुशखबरी है, बिहार बोर्ड ने टॉपर्स की ईनाम राशि को दोगुना कर दिया है।

BSEB Bihar Board 10th Result 2025 Sarkari Result: बिहार बोर्ड ने आज 29 मार्च 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com या matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स के लिए इस बार बहुत बड़ी खुशखबरी है, बिहार बोर्ड ने टॉपर्स की ईनाम राशि को दोगुना कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर्स को लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल भी दिया जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा दोगुना पुरस्कार राशि देने का निर्णय छात्रों को प्रोत्साहित और उनकी मेहनत को सम्मानित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Bihar Board Matric Result: पुरस्कार राशि-
1st रैंक 1 - 2 लाख रुपये (पहले 1 लाख रुपये)
2nd रैंक 2- 1.5 लाख रुपये (पहले 75 हजार रुपये)
3rd रैंक - 1 लाख रुपये (पहले 50 हजार रुपये)
4th रैंक- 30 हजार रुपये (पहले 15 हजार रुपये)
5th रैंक- 30 हजार रुपये (पहले 15 हजार रुपये)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन करीब 15 लाख 85 हजार छात्र छात्राओं के लिए किया गया था। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक था। वहीं, दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था।
Bihar 10th result 2025: बिहार 10th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricresult2025.com या matricbiharboard.com पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।