पुलिस से मारपीट करने के मामले में नौ नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज
फोटो बंशीधर नगर एक: थानांतर्गत मंगरदह गांव में हमला करने के मामले में युवक को पकड़कर साथ लाती पुलिस थानांतर्गत मंगरदह गांव में गुरुवार को एक घायल युव

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। थानांतर्गत मंगरदह गांव में गुरुवार को एक घायल युवती का रेस्क्यू करने पहुंची पुलिस पर स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के मामले पर नौ नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में अवर निरीक्षक संजय पासवान ने आवेदन देकर उक्त प्राथमिकी दर्ज कराई है। अवर निरीक्षक संजय ने आवेदन में बताया है कि थाना प्रभारी से जानकारी मिली कि मंगरदह गांव में मारपीट की घटना में महिला घायल है। उसके घर को स्थानीय लोग घेर कर रखे हुए हैं। सूचना पर जब वह सशस्त्र बल के साथ मंगरदह गांव पहुंचे तो पाया कि तीन महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी हुई है।
स्थानीय लोग घायल महिला के घर को उग्र होकर घेरे हुए हैं। जब वह सशस्त्र बल उपस्थिति में महिलाओं की मदद से घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस में बैठाने लगे तो घर को घेरकर खड़े लोगों में से 19 वर्षीय अंकित सिंह, 50 वर्षीय कृष्णा ठाकुर, 25 वर्षीय ब्रजेश कुमार, 36 वर्षीय अखिलेश सिंह, 45 वर्षीय प्रवीण सिंह, डब्लू सिंह, कमला सिंह, रोहित ठाकुर, रोहित सिंह सहित अन्य लोग पुलिस बल से उलझ गए। गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे। उसी दौरान डब्लू सिंह, अंकित सिंह, कृष्णा ठाकुर और अन्य लोगों ने उन्हें जान मारने के नियत से लाठी डंडा से सिर पर वार कर दिया। साथ ही उनके साथ हाथापाई करने लगे। सरकारी चालक कांशी प्रजापति के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल महिलाओं को एंबुलेंस से अस्पताल लाने से रोका जा रहा था। उग्र भीड़ को देखते हुए जान बचाकर वह सशस्र बल के साथ अलग हो गए। उसके बाद उसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी। सूचना पर अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्र बल के जवान पहुंचे। लोगों को शांत कराया। उसके बाद घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। ::बॉक्स:: मंगरदह गांव निवासी दीपू कुमार रवि की दोनों पत्नियां आपस में मारपीट की थी। सूचना पाकर मौके पर जब पुलिस पहुंची तो कुछ लोग पुलिस बल पर हमला कर दिए। पुलिस बल पर हमला मामले व दोनों पत्नियों के बीच हुई मारपीट मामले में अलग-अलग मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस पर हमला मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आदित्य कुमार नायक, थाना प्रभारी, श्री बंशीधर नगर।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।