BSEB Bihar Board Result 2025 : आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक bseb bihar board 12th intermediate result 2025 live updates bihar board ka result kab ayega - career news
Hindi NewsकरियरBSEB Bihar Board Result 2025 : आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

BSEB Bihar Board Result 2025 : आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Updates: बिहार बोर्ड 25 मार्च 2025 को इंटर रिजल्ट 2025 की घोषणा करेगा। स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर भी रिजल्ट देख सकेंगे।

BSEB Bihar Board Result 2025 : आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

Bihar Board 12th Result 2025

Yogesh Joshi| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Tue, 25 Mar 2025 09:41 AM
हमें फॉलो करें

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Updates: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट यानी 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड ने सोशल साइट एक्स पर जानकारी शेयर की है। बिहार बोर्ड के अनुसार, 12वीं रिजल्ट को बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी अपना परिणाम बिहार बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के साथ लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर भी देख सकेंगे। पिछले साल नतीजे 23 मार्च को जारी हुए थे। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक हुआ था। इसमें 1292313 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इनमें 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के हैं।

Bihar Board 12th Result 2025 LIVE Updates : यहां देख सकेंगे अपना बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

24 Mar 2025, 10:35:20 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: इस साल भी बिहार बोर्ड बनाएगा रिकॉर्ड

बिहार बोर्ड पिछले कुछ सालों से इंटरमीडिएट रिजल्ट सबसे पहले जारी करने वाला बोर्ड बना हुआ है। इस साल भी बिहार बोर्ड अन्य बोर्ड से पहले 12वीं रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 25 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा।

24 Mar 2025, 10:31:05 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: कल जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट

बिहार बोर्ड के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर जारी किया जाएगा। इस अवसर पर श्री एस सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा बिहार, बिहार भी उपस्थित रहेंगे।

24 Mar 2025, 09:57:21 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक अनिवार्य

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में ही कम से कम 33 फीसदी अंक प्राप्त होने जरूरी हैं। जो विद्यार्थी दो से अधिक विषयों में 33% से कम अंक लाते हैं, वे पास नहीं होंगे।

24 Mar 2025, 09:03:36 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: पंजीकृत छात्र-छात्राएं

इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 6,41,847 छात्राओं और 6,50,466 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। पिछले साल 23 मार्च 2024 को रिजल्ट हुआ था, इस साल भी विद्यार्थियों को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 23 मार्च को जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक बोर्ड रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

24 Mar 2025, 08:33:43 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल आर्ट्स स्ट्रीम का टॉपर कौन था?

पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 96.4 प्रतिशत के साथ तुषार कुमार ने टॉप किया था।

24 Mar 2025, 07:43:39 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: सर्वर डाउन होने पर ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

सर्वर डाउन होने पर छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर सुविधा का उपयोग करके भी अपने बिहार बोर्ड 12वीं इंटर रिजल्ट 2025 को देख सकते हैं। इसके अलावा लाइव हिन्दुस्तानकी वेबसाइट में भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

24 Mar 2025, 07:00:33 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: कहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in के अलावा लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com की वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे।

24 Mar 2025, 06:24:41 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: स्क्रूटनी का मिलेगा छात्रों को मौका

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद परिणाम से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। स्क्रूटनी के लिए स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

24 Mar 2025, 05:52:22 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बीते 5 सालों में कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

2020- 24 मार्च

2021- 26 मार्च

2022- 16 मार्च

2023- 21 मार्च

2024- 23 मार्च

24 Mar 2025, 05:08:06 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आएगा

बिहार बोर्ड सभी स्ट्रीम - साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, वोकेशनल के लिए बीएसईबी 12वीं के नतीजे एक साथ घोषित करेगा।

24 Mar 2025, 04:52:01 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: एग्जाम सेंटर

बिहार बोर्ड ने इस साल राज्य भर में 1,677 केंद्रों पर इंटर परीक्षा आयोजित की।

24 Mar 2025, 04:16:17 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में

पिछले सालों की तरह इस साल भी बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम का ऐलान करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की उम्मीद है। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत, रजिस्ट्रेशन, परीक्षा देने वाले और पास होने वाले छात्रों की संख्या, कंपार्टमेंट परीक्षा के बारे में डिटेल आदि शेयर करेगा।

24 Mar 2025, 03:58:12 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बीते पांच सालों का 12वीं का पास प्रतिशत

2024: 87.21 प्रतिशत

2023: 83.73 प्रतिशत

2022: 80.15 प्रतिशत

2021: 78.04 प्रतिशत

2020: 80.59 प्रतिशत

2019: 79.76 प्रतिशत

24 Mar 2025, 03:44:19 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बोर्ड करेगा टॉपर्स का ऐलान

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसईबी सभी स्ट्रीम के इंटर टॉपर्स के नामों का ऐलान करेगा। बोर्ड टॉपर्स द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत की भी घोषणा करेगा।

24 Mar 2025, 03:37:40 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए कितने फीसदी अंक अनिवार्य होते हैं?

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए थ्योरी पेपर में हर विषय में कम से कम 30 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। छात्र ध्यान दें कि थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में न्यूनतम आवश्यक अंक प्राप्त करना जरूरी होगा, तभी पास माना जाएगा।

24 Mar 2025, 03:19:53 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में किसने किया था टॉप?

प्रिया कुमारी ने पिछले साल कॉमर्स स्ट्रीम में बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में टॉप किया था। उन्होंने 95.60 फीसदी अंक हासिल किए थे।

24 Mar 2025, 03:04:43 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: पिछले साल साइंस स्ट्रीम का टॉपर कौन था?

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में मृत्युंजय कुमार पिछले साल बीएसईबी इंटर साइंस टॉपर थे। मृत्युंजय ने 96.2 फीसदी अंक हासिल किए थे।

24 Mar 2025, 02:28:40 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: स्टूडेंट्स को ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आने पर ऑरिजनल मार्कशीट की हार्डकॉपी व सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी स्कूल से ही प्राप्त होगी।

24 Mar 2025, 02:25:54 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स को मिलता है इनाम

Bihar Board 12th Result 2025 Live: इस साल बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों के टॉपर्स को समान रूप से 2 लाख रुपये देगा। इसके अलावा, प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को लैपटॉप, प्रमाण पत्र और मेडल भी मिलेगा। दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को 1.5 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1 लाख रुपये मिलेंगे। 10वीं कक्षा में चौथे से 10वें स्थान तक के छात्रों को 30,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

24 Mar 2025, 02:18:55 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: इन तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: स्टूडेंट्स अपना बिहार बोर्ड रिजल्ट इन वेबसाइट से चेक कर सकते हैं-

results.biharboardonline.com

biharboardonline.bihar.gov.in

www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result

24 Mar 2025, 01:46:18 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड करेगा रिजल्ट की तारीख की घोषणा

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live: बिहार बोर्ड जल्दी ही आधिकारिक तौर पर इंटर रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी देगा। बोर्ड के सोशल मीडिया पेजों पर छात्रों के साथ जानकारी शेयर की जाएगी।

24 Mar 2025, 01:43:38 PM IST

Bihar Board Inter Result 2025 Live: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा कब से कब तक हुई थी

Bihar Board Inter Result 2025 Live: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक का हुई थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे।

24 Mar 2025, 01:42:39 PM IST

Bihar Board Inter Result 2025 Live: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल्स

Bihar Board Inter Result 2025 Live : मार्कशीट में चेक करें ये डिटेल्स

अभ्यर्थी का नाम

पिता का नाम माता का नाम

पर्सनल डिटेल्स

स्कूल का नाम और पता

रोल नंबर

प्रत्येक विषयों के नंबर

कुल प्राप्तांक

डिवीजन(पास/फेल)

अन्य जानकारियां

24 Mar 2025, 12:58:33 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ करेगा जारी

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड 12वीं के सभी स्ट्रीम - साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स, वोकेशनल का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।

24 Mar 2025, 12:28:27 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : बिहार बोर्ड जारी करेगा टॅापर्स की लिस्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : इंटर रिजल्ट के साथ ही बोर्ड स्ट्रीम-वाइज टॉपर्स के नाम भी घोषित करेगा। बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेयर की जाएगी।

24 Mar 2025, 12:15:34 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : लाइव हिन्दुस्तान पर रजिस्टर करने से फोन पर मिलेगा अपडेट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live : आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर भी 12 वीं का रिजल्ट चेक सकते हैं। स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान पर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। ऐसा करने से रिजल्ट घोषित होने पर स्टूडेंट्स को उनके फोन पर अपडेट मिल जाएगा।

24 Mar 2025, 12:10:37 PM IST

Bihar Board 12th Result 2025 live : सबसे पहले रिजल्ट जारी करेगा बिहार बोर्ड

Bihar Board 12th Result 2025 live : बिहार बोर्ड इस बार भी 12वीं का रिजल्ट सबसे पहले जारी करेगा। पिछले कई वर्षों से देश के सभी शिक्षा बोर्डों में बिहार बोर्ड सबसे पहले रिजल्ट जारी करता है। बिहार बोर्ड ने पिछले साल लगातार सातवीं बार देश में सबसे पहले बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए थे

24 Mar 2025, 11:33:04 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: 13 लाख स्टूडेंट्स को है बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड परीक्षा में लगभग 12.92 लाख छात्र इंटर के एग्जाम का हिस्सा बने थे जबकि यह परीक्षा पूरे राज्य के 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसमें कुल मिलाकर 12,92,313 पंजीकृत छात्रों में से 6,50,466 लड़के और 6,41,847 लड़कियां शामिल थीं।

24 Mar 2025, 10:33:49 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड टॉपर्स का होता है वेरिफिकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: बिहार बोर्ड टॉपर्स वेरिफिकेशन में सबसे पहले छात्र के कॉपी की फिर से जांच होती है। कॉपी चेक होने के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू में पेपर के कुछ मौखित रूप से पूछे जाते हैं। टॉपर्स वेरिफिकेशन के दौरान कुछ सवालों को हल करने को भी कहा जाता है। वेरिफिकेशन के लिए शामिल होने वाले छात्रों के जवाब और परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंक निर्धारित होता है।

24 Mar 2025, 09:53:33 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: पिछले साल के रिजल्ट पर एक नजर

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: पिछले साल यानी 2024 के बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट की बात करें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.21% रहा था। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा था।

24 Mar 2025, 09:24:45 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: 12वीं के बाद आएगा 10वीं का रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पिछले सालों की तरह इस बार भी मैट्रिक से पहले इंटर का रिजल्ट जारी करेगा। मार्च अंत तक इंटर का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है और मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल की शुरुआत में जारी हो सकता है।

24 Mar 2025, 09:11:57 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ होंगे जारी

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: बीएसईबी आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स समेत सभी स्ट्रीम की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा।

24 Mar 2025, 08:47:38 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किया जाता है रिजल्ट

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates : बिहार बोर्ड हर साल 12वीं रिजल्ट ( इंटर रिजल्ट ) की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है जिसमें टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, परीक्षा में लिंग-वाइज परफॉर्मेंस, रीचेकिंग, कंपार्टमेंट परीक्षा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

24 Mar 2025, 08:29:11 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates:: ऐसे करें बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं

- होमपेज पर 'इंटर रिजल्ट 2025' के लिंक पर क्लिक करें

- मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और DoB दर्ज करें

- सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें

- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें

- भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें

24 Mar 2025, 08:21:47 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: आपके मोबाइल नंबर पर लाइव हिन्दुस्तान भेजेगा नोटिफिकेशन

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट के बोर्ड रिजल्ट 2025 सेक्शन पर आप आसानी से नतीजे चेक कर सकेंगे। इसको लेकर आपको इस लिंक https://www.livehindustan.com/career/results/bihar-board-result पर क्लिक कर अभी से रजिस्ट्रेशन करना होगा, रिजल्ट जारी होने पर आपके मोबाइल नंबर पर लाइव हिन्दुस्तान नोटिफिकेशन भेजेगा।

24 Mar 2025, 08:15:58 AM IST

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates: यहां मिलेगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का लिंक ( BSEB 12th Result )

BSEB Bihar Board 12th Result 2025 Live Updates:

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2025

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2025

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2025

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , UP Board Result Live, MP Board Result, यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |