BSEB Bihar Board 12th result 2025 is not today when be released sarkari result biharboardonline correct information BSEB Bihar Board 12th result 2025:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज नहीं, कब जारी होगा?, सही जानकारी यहां, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board 12th result 2025 is not today when be released sarkari result biharboardonline correct information

BSEB Bihar Board 12th result 2025:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज नहीं, कब जारी होगा?, सही जानकारी यहां

bihar board inter result kab aayega: बिहार बोर्ड का आज जारी नहीं हो रहा है। कई फर्जी खबरों में बताया जा रहा है कि नतीजे आज 1.30 पर जारी किए जाएंगे, जो फर्जी है, स्टूडेंट्स ऐसी खबरों पर विश्वास ना करें।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 March 2025 12:32 PM
share Share
Follow Us on
BSEB Bihar Board 12th result 2025:बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज नहीं, कब जारी होगा?,  सही जानकारी यहां

Bihar Board 12th Result 2025 kab aayega: बिहार बोर्ड का आज जारी नहीं हो रहा है। कई फर्जी खबरों में बताया जा रहा है कि नतीजे आज 24 मार्च को 1.30 पर जारी किए जाएंगे, जो फर्जी है, स्टूडेंट्स ऐसी खबरों पर विश्वास ना करें। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की तरफ से अभी तक बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नतीजों को लेकर स्टूडेंट्स बहुत उत्सुक हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर कई ऐसी फर्जी खबरें भी हैं, जिसमें लिखा है कि बिहार बोर्ड 12वीं क्लास के नतीजे 24 मार्च को दोपहर 1.30 बजे जारी हो रहे हैं या फिर किसी और तारीख में जारी होगें। आपको बता दें कि आज बिहार बोर्ड के नतीजे जारी नहीं हो रहे हैं। बिहार बोर्ड के नतीजे जिस भी दिन जारी होंगे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, सोशल मीडिया हैंडल @officialbseb पर इसकी जानकारी दी जाएगी। रिजल्ट आने से पहले बोर्ड प्रैस कांफ्रेंस आयोजित करेगा। ऐसे में स्टूडेंट्स को खास ध्यान रखना चाहिए कि ऐसी किसी फर्जी खबरों पर विश्वास न करें, आपको सही जानकारी और लेटेस्ट अपडेट वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, सोशल मीडिया हैंडल @officialbseb पर ही मिलेगी। बोर्ड ने अभी तक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि नतीजे इस वीक में किसी भी दिन जारी किए जा सकते हैं। नतीजे जारी होने के बाद आप स्टूडेंट्स लाइव हिन्दुस्तान और बिहार बोर्ड क आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com दोनों पर नतीजे देख सकेंगे।

12 लाख को इंतजार
नतीजों को 12 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 से 15 फरवरी 2025 तक करवाया गया था। कुल 1292313 लाख छात्र-छात्राओं में से 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के थे। आपको रिजल्ट चेक करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसलिए बो्ड के रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान पर चेक करने की सुविधा दी जाती है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप अभी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आपको रिजल्ट जारी होने पर लाइव हिन्दुस्तान रिजल्ट एसएमएस से भी भेजेगा, इसके अलावा आप लाइव भी यहां रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यहां मिलेगा बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का लिंक ( BSEB 12th Result )