DU NCWEB 3rd cutoff out on ncwebduacin cutoff download link here DU NCWEB Admission 2024: तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, ncweb.du.ac.in पर करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़DU NCWEB 3rd cutoff out on ncwebduacin cutoff download link here

DU NCWEB Admission 2024: तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, ncweb.du.ac.in पर करें चेक

  • DU NCWEB Admission 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने NCWEB में एडमिशन लेने के लिए तीसरी कटऑफ लिस्ट को जारी कर दिया है। कटऑफ चेक करने के लिए आपको ncweb.du.ac.in पर जाना होगा।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSun, 8 Sep 2024 04:00 PM
share Share
Follow Us on
DU NCWEB Admission 2024: तीसरी कटऑफ लिस्ट जारी, ncweb.du.ac.in पर करें चेक

NCWEB ADMISSION 2024: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने नॉन कॉलेजिएट वुमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) की दूसरी कटऑफ रिलीज कर दी है। एनएसीडब्ल्यूईबी के बीए और बी.कॉम प्रोग्रामों में एडमिशन के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाकर  कटऑफ लिस्ट को चेक कर सकते हैं। तीसरी कटऑफ के अंदर ऑनलाइन एडमिशन की शुरुआत 7 सितंबर से हो गई है।

डीयू NCWEB की कटऑफ को सभी कैटेगरी वाइज जारी किया गया है, जिसमें जनरल, ओबीसी,एससी, एसटी आदि शामिल हैं।

बी.कॉम कटऑफ-

1. मिरांडा हाऊस- 82 प्रतिशत

2. हंसराज कॉलेज- 84 प्रतिशत

3. अदिति महाविद्यालय- 50 प्रतिशत

4. भगिनी निवेदिता कॉलेज- 50 प्रतिशत

बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री+पॉलिटिकल साइंस)-

1. मिरांडा हाऊस- 87 प्रतिशत

2. मैत्री कॉलेज- 73 प्रतिशत

3. अदिति महाविद्यालय- 51 प्रतिशत

4. भगिनी निवेदिता कॉलेज- 48 प्रतिशत

बीए प्रोग्राम (इकोनॉमिक्स + पॉलिटिकल साइंस)-

1. मिरांडा हाऊस- बंद

2. हंसराज कॉलेज- बंद

3. अदिति महाविद्यालय- 55 प्रतिशत

4. भगिनी निवेदिता कॉलेज- 52 प्रतिशत

NCWEB तीसरी कटऑफ लिस्ट कैसे चेक करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए लिंक बीए या बी.कॉम एडमिशन सेशन 2024-25 पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपकी स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

4. अब आप पीडीएफ फाइल को ध्यान से चेक कीजिए।

5. इसके बाद आप कटऑफ पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं।

ज्यादा जानकरी प्राप्त करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।