IIT Admission 2025: आईआईटी पटना में 817 और एनआईटी पटना में 981 सीटों पर होगा एडमिशन, जोसा के लिए करें अप्लाई
IIT, NIT Admission 2025: एनआईटी पटना में 981 और आईआईटी पटना में 817 सीटों पर दाखिला होगा। जोसा की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी है।

JoSAA Counselling 2025 Registration: देश के आईआईटी और एनआईटी में एडमिशन के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA 2025) ने मंगलवार को सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है। इसमें आईआईटी पटना और एनआईटी पटना में विभिन्न ब्रांचों में उपलब्ध सीटों की सख्ंया शामिल है। एनआईटी पटना में 981 और आईआईटी पटना में 817 सीटों पर दाखिला होगा। जोसा की काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी है।
काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग 12 जून 2025 तक कर सकते हैं। इसके बाद एडमिशन छह राउंड में 28 जुलाई 2025 तक होगा। पहला राउंड सीट अलॉटमेंट 14 जून को जारी होगा। सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और ऑनलाइन रिपोर्टिंग (राउंड 1) 19 जून कर सकते हैं। दूसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 21 जून को जारी होगा। तीसरा राउंड सीट अलॉटमेंट 28 जून, चौथा राउंड सीट अलॉटमेंट चार जुलाई, पांचवां राउंड सीट अलॉटमेंट 10 जुलाई व छठा राउंड सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को होगा। पूरी काउंसलिंग की प्रक्रिया का समापन 28 जुलाई तक होगी। उम्मीदवार जोसा की वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर सीट मैट्रिक्स और अन्य विवरण देख सकते हैं। इस वर्ष जोसा काउंसिलिंग 2025 के माध्यम से देशभर के 23 आईआईटी, 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी और 47 जीएफटीआइ संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
पांच वर्षीय डुअल डिग्री में भी ले सकते हैं दाखिला-
पांच वर्षीय डुअल डिग्री में 20 कोर्स संचालित हो रहे हैं। किसी में 10 तो किसी में पांच तो किसी में छह सीटों पर नामांकन होगा। ड्यूअल डिग्री में बीटेक के साथ एमबीए और बीटेक के साथ एमटेक करने का भी मौका मिलेगा।
इसमें कई महत्वपूर्ण कोर्स इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (बीटेक व एमटेक)- 10 सीटें (8 सामान्य 2 महिला), केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीटेक व एमटेक) एमबीए इन हॉस्पिटल एंड हेल्थ- 5 सीटें (4 सामान्य 1 महिला), सिविल इंजीनियरिंग व एमबीए बोधगया के साथ (बीटेक व एमबीए)-6 सीटें (5 सामान्य 1 महिला), कंप्यूटर साइंस (बीटेक व एमबीए डिजिटल बिजनेस)- 5 सीटें (4 सामान्य 1 महिला) । इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (बीटेक व एमबीए) -5 सीटें (4 सामान्य 1 महिला)
आईआईटी पटना में सीटों की संख्या-
● सिविल इंजीनियरिंग- 70 सीटें (56 सामान्य 14 महिला)
● केमिकल इंजीनियरिंग- 70 सीटें (56 सामान्य 14 महिला)
● कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग- 86 सीटें (69 सामान्य 17 महिला)
● मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 86 सीटें (69 सामान्य 17 महिला)
● इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग- 50 सीटें (40 सामान्य 10 महिला)
● इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 50 सीटें (40 सामान्य 10 महिला)
● मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग- 50 सीटें (40 सामान्य 10 महिला)
● आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस- 50 सीटें (40 सामान्य 10 महिला)
● इंजीनियरिंग फिजिक्स- 40 सीटें (32 सामान्य 8 महिला)
● मेटलर्जिकल एंड मटेरियल्स इंजीनियरिंग- 46 सीटें (37 सामान्य 9 महिला)
● केमिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी- 40 सीटें (32 सामान्य 8 महिला)
● इकोनॉमिक्स (बैचलर ऑफ साइंस)- 24 सीटें (18 सामान्य 6 महिला)
एनआईटी पटना में सीटों की संख्या-
● कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 75 सीटें (बिहार के लिए15 सीटें)
● कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 75 सीटें (बिहार से बाहर 15 सीटें)
● सिविल इंजीनियरिंग- 58 सीटें (बिहार के लिए 12 सीटें)
● सिविल इंजीनियरिंग- 58 सीटें (बिहार से बाहर 12 सीटें)
● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 58 सीटें (बिहार के लिए10 सीटें)
● इलेक्ट्रिकल- 58 सीटें (बिहार से बाहर 10 सीटें)
● इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्युनिकेशन इंजीनियरिंग- 50 सीटें (बिहार के लिए10 सीटें)
● इलेक्ट्रोनिक्स एंड कॉम्युनिकेशन इंजीनियरिंग -50 सीटें (बिहार के बाहर10 सीटें)
● मेक्ट्रोनिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग)- 13 सीटें (बिहार के लिए 3 सीटें)
● मेक्ट्रोनिक्स और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग- 13 सीटें (बिहार के बाहर 3 सीटें)
● इलेक्ट्रॉनिक्स में (वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) डिजाइन- 58 सीटें (बिहार के लिए 13 सीटें)
● इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में (वेरी लार्ज स्केल इंटीग्रेशन) डिजाइन- 40 सीटें (बिहार के बाहर 8 सीटें)
● मैकेनिकल इंजीनियरिंग- 58 सीटें (बिहार के लिए 13 सीटें)
● मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 58 सीटें (बिहार के बाहर 12 सीटें)
● एआई एंड डेटा साइंस- 38 सीटें (बिहार के लिए) 888
● एआई एंड डेटा साइंस- 37 सीटें (बिहार के बाहर) 7
● आर्टिटेक -20 सीटें (बिहार के लिए 4 सीटें)
● आर्टिटेक - 20 सीटें (बिहार से बाहर 4 सीटें)