JEE Main Answer Key 2025 Paper 2 objection window ends tomorrow raise objection now at jeemain.nta.nic.in JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: जेईई मेन 2025 पेपर-2 आंसर की पर 16 मई तक आपत्ति दर्ज करें, डायरेक्ट लिंक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Main Answer Key 2025 Paper 2 objection window ends tomorrow raise objection now at jeemain.nta.nic.in

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: जेईई मेन 2025 पेपर-2 आंसर की पर 16 मई तक आपत्ति दर्ज करें, डायरेक्ट लिंक

JEE Main 2025 Answer Key: एनटीए कल 16 मई 2025 को जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानThu, 15 May 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key: जेईई मेन 2025 पेपर-2 आंसर की पर 16 मई तक आपत्ति दर्ज करें, डायरेक्ट लिंक

JEE Main 2025 Objection Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कल 16 मई 2025 रात 11:50 बजे को जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 (बी. आर्क/बी. प्लानिंग) की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। आंसर की के साथ एनटीए ने छात्रों की रिस्पॉन्स शीट को भी जारी किया है। छात्रों के लिए 14 मई 2025 से लेकर 16 मई 2025 रात 11:50 बजे तक ऑब्जेक्शन विंडो आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ओपन की गई है।

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये की नॉन- रिफंडेबल फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:जेईई मेन रिजल्ट के बाद, देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग आईआईटी से कीजिए बी.टेक
ये भी पढ़ें:दुनिया की टॉप 10 सबसे कठिन डिग्री

JEE Main 2025 Paper 2 Answer Key Challenge: जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 की आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें-

1. सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा।

3. इसके बाद आपको प्रश्नोत्तर आपत्ति आमंत्रण लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।

5. अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।

6. अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।

7. फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , राजस्थान बोर्ड रिजल्ट, HBSE 10th Result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|