Jharkhand jac 10th district wise result 2025 check here top 5 district pass percentage JAC 10th Result 2025: झारखंड 10वीं रिजल्ट में इन 5 जिलों का रहा शानदार प्रदर्शन, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Jharkhand jac 10th district wise result 2025 check here top 5 district pass percentage

JAC 10th Result 2025: झारखंड 10वीं रिजल्ट में इन 5 जिलों का रहा शानदार प्रदर्शन

JAC 10th district wise result: झारखंड बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जैक मैट्रिक रिजल्ट में पांच जिलों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस की है। देखें जैक 10वीं में किन पांच जिलों ने दिया शानदार रिजल्ट-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 27 May 2025 12:33 PM
share Share
Follow Us on
JAC 10th Result 2025: झारखंड 10वीं रिजल्ट में इन 5 जिलों का रहा शानदार प्रदर्शन

Jharkhand 10th Board Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 91.71 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

यहां चेक करें जैक 10वीं रिजल्ट

इस साल मैट्रिक परीक्षा में गीतांजलि कुमारी ने पूरे राज्य में कुल 493 अंकों (98.60 प्रतिशत) के साथ टॉप किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com के अलावा livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं। इस साल जैक 10वीं रिजल्ट में पांच जिलों का शानदार प्रदर्शन रहा है। देखें जैक मैट्रिक रिजल्ट में किन जिलों ने दिया बेहतरीन रिजल्ट-

जैक 10वीं रिजल्ट शीर्ष 5 जिले: इस साल झारखंड 10वीं रिजल्ट में पास प्रतिशत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों में कोडरमा, पाकुड़, जामतारा, लातेहार व साहिबगंज हैं। पहले नंबर पर कोडरमा कुल पास प्रतिशत 98.1% के साथ जगह बनाई है। दूसरे स्थान पर पाकुड़ - 96.83 %, तीसरे स्थान पर जामताड़ा - 96.33, चौथे स्थान पर लातेहार - 96.23 % व पांचवें नंबर पर साहिबगंज 96.22% शामिल है।

देखें जिलेवार पास प्रतिशत-

  1. कोडरमा 97.831%

2. पाकुड़ 96.830%

3. जामताड़ा 96.337%

4. लातेहार 96.268%

5. साहेबगंज 96.236%

6. बोकारो 95.782%

7. हजारीबाग 94.644%

8. पलामू 94.092%

9. देवघर 94.014%

10. दुमका 93.923%

11. गिरिडीह 93.392%

12. चतरा 92.443%

13. धनबाद 91.550%

14. गोड्डा 91.484%

15. गढ़वा 90.450%

16. ई. सिंहभूम 90.115%

17. रामगढ 89.228%

18. सिमडेगा 88.436%

19. खूंटी 88.005%

20. गुमला 87.846%

21. रांची 87.323%

22. सरायकेला 85.030%

23. लोहरदगा 84.437%

24. सिंहभूम 80.412%

ये भी पढ़ें:Live : झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, यहां करें चेक

कैसा रहा इस साल का रिजल्ट- इस साल जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 433944 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से कुल 431488 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में से कुल 395755छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। फर्स्ट डिवीजन से कुल 221040 स्टूडेंट्स, सेकेंड डिवीजन से 1,57,194 परीक्षार्थी, थर्ड डिवीजन से कुल 17,521 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

बीते साल किन जिलों ने किया अच्छा प्रदर्शन- साल 2024 में झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पूर्वी सिंहभूम जिले में छात्रों का पास प्रतिशत(94.07%) सबसे अधिक रहा था, जबकि देवघर में सबसे कम (84.53%) था। देखें बीते साल के टॉप 5 जिले वाइज पास प्रतिशत:

पूर्वी सिंहभूम- 94.07%

हजारीबाग- 93.83%

गिरिडीह- 93.44%

लातेहार- 93.23%

कोडरमा- 92.42%