mp board 8th result 2025 today rskmp mpbse mp class 8th result mponline mpresu MP Board 8th Result Out : एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़mp board 8th result 2025 today rskmp mpbse mp class 8th result mponline mpresu

MP Board 8th Result Out : एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Direct Link

  • MP Board 8th Result 2025 : एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट आज जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया जाएगा। इसी पोर्टल पर शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 28 March 2025 01:05 PM
share Share
Follow Us on
MP Board 8th Result Out : एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें Direct Link

MP Board 8th Result 2025 : एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट आज जारी कर दिया गया। परीक्षा परिणाम पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया गया है। इसी पोर्टल पर शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। एमपी बोर्ड 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच हुआ था। कक्षा 8वीं में 11 लाख 68 हजार से अधिक स्टू़डेंट्स ने परीक्षा दी थी। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी। ये जानकारियां एडमिट कार्ड में होती हैं।

MP Board 8th Result 2025 : ऐसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट

सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर Result वाले लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

यहां दोपहर 1 बजे यहां चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2025

2024 के रिजल्ट पर एक नजर- पिछले साल यानी 2024 में एमपी में कुल 11,37,387 स्टूडेंट्स ने क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 9,97,553 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए थे। इनमें से 5,01,169 लड़के और 4,96,384 लड़कियां थीं। क्लास 8 का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 87.71 फीसदी था। लड़कों का पास पर्सेंटेज 85.94 फीसदी था जबकि लड़कियों का पास पर्सेंटेज 89.56 फीसदी था। पिछले साल एमपी बोर्ड 8वीं में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों के मुकाबले बेहतर रहा था। प्राइवेट स्कूलों में 90.60 प्रतिशत बच्चे पास हुए जबकि सरकारी में 82.22 प्रतिशत बच्चे पास हुए। पिछले साल एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2024 को जारी हुआ था। लेकिन इस बार करीब एक माह पहले नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य तेजी से हुआ।

ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट आज, ऐसे करें चेक, यहां देखें डायरेक्ट लिंक
ये भी पढ़ें:Live : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट आज, Direct Link, 1 बजे यहां डालें रोल नंबर