MPBSE MP Board Result 2025 Live: खत्म होने वाला है एमपी बोर्ड 10th , 12th रिजल्ट का इंतजार, यहां मिलेगी मार्कशीट mpbse mp board 10th 12th result 2025 live updates: mpbse class 10 and 12 result mpresults nic intled Story - career news
Hindi NewsकरियरMPBSE MP Board Result 2025 Live: खत्म होने वाला है एमपी बोर्ड 10th , 12th रिजल्ट का इंतजार, यहां मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board Result 2025 Live: खत्म होने वाला है एमपी बोर्ड 10th , 12th रिजल्ट का इंतजार, यहां मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates: एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

MPBSE MP Board Result 2025 Live: खत्म होने वाला है एमपी बोर्ड 10th , 12th रिजल्ट का इंतजार, यहां मिलेगी मार्कशीट

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान | Wed, 30 Apr 2025 09:14 AM
हमें फॉलो करें

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Live Updates: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम का इंतजार कुछ दिनों में खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। एमपी बोर्ड परिणाम लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी उपलब्ध रहेगा। विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप ( MPBSE MOBILE App ) पर भी रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम चरण में है। एमपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 16,60,252 छात्र शामिल हुए हैं। जिनमें कक्षा 10वीं में 9,53,777 और कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया है। पिछले साल एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। वहीं एमपी बोर्ड 10वीं में 58.10 फीसदी पास हुए थे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में कुल 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

30 Apr 2025, 09:14:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब संभव

MP Board Result 2025 Live: मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट मई 2025 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 से 7 मई के बीच कभी भी रिजल्ट आ सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा अधिकारियों को जल्द रिजल्ट जारी करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

30 Apr 2025, 08:20:14 AM IST

MP Board Result 2025 Live: यूं चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट और एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट

MP Board Result 2025 Live: आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।

MP Board Secondary Result 2025" या "MP Board Senior Secondary Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

30 Apr 2025, 08:17:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट

एमपी

mpbse.nic.in

mpbse.mponline.gov.in

mpresults.nic.in

30 Apr 2025, 08:17:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: कब कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड बीते तीन सालों से 10वीं 12वीं का परिणाम एक ही दिन एक साथ जारी कर रहा है। उससे पहले एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग दिन आता था। एमपी बोर्ड बीते पांच सालों में कब कब आया, इस पर नजर डालते हैं।

बीते 5 वर्षों में कब आया एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट

साल एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट

2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024

2023 25 मई 2023 25 मई 2023

2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022

2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021

2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020

30 Apr 2025, 08:17:53 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट में फेल विद्यार्थियों को एक और मौका

MP Board Result 2025 Live: एमपी में फेल विद्यार्थियों को रुक जाना नहीं योजना के तहत पास होने का मौका मिलेगा। एमपी सरकार की रुक जाना नहीं योजना बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करने पर दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना विद्यार्थियों को पुन: तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान करती है। असफल विद्यार्थी यह न माने कि साल व्यर्थ चला गया। उनका साल खराब नहीं होगा। जून में फिर परीक्षा दे सकेंगे। जून में भी सफल नहीं हो सके तो दिसंबर में एक और मौका मिलता है।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 Live: पिछले साल का एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसा रहा था

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट में 64.49 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स में शाजापुर के जयन्त यादव ने 487 मार्क्स हासिल कर टॉप किया था। एमपी बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम में सिवनी के छपारा की सना अंजुम खान (500 में से 487 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं ग्रुप के कॉमर्स स्ट्रीम में विदिशा की मुस्कान दांगी (500 में से 493 मार्क्स), एमपी बोर्ड 12वीं साइंस मैथ्स ग्रुप में रीवा की अंशिका मिश्रा (493 मार्क्स) हासिल कर टॉप किया था।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 Live: पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसा रहा था

MP Board Result 2025 Live: इस बार देखना होगा एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घटता है या बढ़ता है। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 58.10 फीसदी रहा था। मंडला के नैनपुर की रहने वाली अनुष्का अग्रवाल ने एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। उन्हें 500 में से 495 अंक मिले थे।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

MP Board Result 2025 LIVE: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें

- कक्षा 10 व 12 एमपी बोर्ड का रिजल्ट जांचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।

- 10वीं के स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 लिंक (MP Board HSC Result 2024) होम पेज पर उपलब्ध होगा। उस पर क्लिक करें। 12वीं वाले HSSC लिंक पर क्लिक करें। यह एमपी परीक्षा परिणाम 2025 विंडो पर ले जाएगा।

- अब लॉगिन विंडो में रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।

- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

- इसे प्रिंट करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसे सेव कर लें।

30 Apr 2025, 08:17:54 AM IST

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट

MP Board Result 2025 Live: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट लिस्ट

- mpresults.nic.in

- mpbse.nic.in

- mpbse.mponline.gov.in

- livehindustan.com

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |