RBSE 10th Result 2025 Check Online: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी, 93.06% छात्र हुए सफल घोषित
RBSE 10th Result 2025 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 28 मई 2025 को कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

RBSE 10th Result 2025, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 28 मई 2025 को कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 93.06% रहा है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से अच्छा रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 94.08 फीसदी रहा जबकि लड़कों का रिजल्ट 93.16 फीसदी रहा है। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में इस बार भी बेटियों ने परचम लहराया है। 277229 लड़कियों की फर्स्ट डिविजन आई है। वहीं 2,69,141 लड़कों का फर्स्ट डिविजन आया है।
राजस्थान बोर्ड ने माध्यमिक, माध्यमिक व्यावसायिक और प्रवेशिका परीक्षा 2025 के परिणामों की घोषणा भी कर दी है। इस वर्ष माध्यमिक एवं माध्यमिक व्यावसायिक परीक्षा में कुल 10,94,186 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,71,460 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इन परीक्षाओं का कुल परिणाम 93.60% रहा है।
RBSE Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन