SGPGI Nursing Officer Recruitment 2025: SGPGI नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2025 का शॉर्ट नोटिस जारी, बंपर पदों पर होगी भर्ती
SGPGI nursing officer vacancy 2025: संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI), लखनऊ की ओर से 1400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

SGPGI Nursing Officer Recruitment 2025: क्या आप भी सरकारी नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI), लखनऊ की ओर से 1400 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें नर्सिंग ऑफिसर, स्टोर कीपर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, स्टेनोग्राफर समेत अन्य पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप बी, सी और डी पदों पर की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1479 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इस भर्ती के लिए विस्तारित नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
वैकेंसी डिटेल्स-
1. नर्सिंग ऑफिसर- 1200 पद
2. जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर- 6 पद
3. टेक्निकल ऑफिसर (CWS बायोमेडिकल)- 1 पद
4. न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजिस्ट- 7 पद
5. स्टोर कीपर- 22 पद
6. मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड II- 2 पद
7. सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट- 32 पद
8. स्टेनोग्राफर - 64 पद
9. CSSD असिस्टेंट- 20 पद
10. ड्राफ्टमैन - 1 पद
11. हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड II- 43 पद
12. ओटी असिस्टेंट- 81 पद
SGPGI Nursing Officer Recruitment 2025: भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-
1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।
5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।
6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
नोटिफिकेशन-