SSC Stenographer Cutoff: एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट 2025 जारी, जानें कटऑफ मार्क्स
- SSC Stenographer Cutoff Marks: एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2024 का रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' पदों के रिजल्ट के साथ कटऑफ को भी जारी किया है।

SSC Stenographer Cutoff Marks 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 5 मार्च 2024 को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' पदों के रिजल्ट के साथ कटऑफ को भी जारी किया है।
आइए जानते हैं स्टेनोग्राफर ग्रेड सी कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स-
1. एससी- 138.16760 मार्क्स
2. एसटी- 114.72905 मार्क्स
3. ओबीसी- 148.57526 मार्क्स
4. ईडब्ल्यूएस- 148.57526 मार्क्स
5. जनरल- 148.57526 मार्क्स
6. ओएच - 108.57415 मार्क्स
7. एचएच - 40.17497 मार्क्स
8. वीएच - 77.61547 मार्क्स
9. पीडब्लयूडी- 40.21264 मार्क्स
आइए जानते हैं स्टेनोग्राफर ग्रेड डी कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स-
1. एससी- 109.72227 मार्क्स
2. एसटी- 85.13361 मार्क्स
3. ओबीसी- 130.63115 मार्क्स
4. ईडब्ल्यूएस- 117.84812 मार्क्स
5. जनरल- 130.93746 मार्क्स
6. ओएच - 86.94139 मार्क्स
7. एचएच - 40.21264 मार्क्स
8. वीएच - 62.90406 मार्क्स
9. ईएसएम- 40.04063 मार्क्स
10. पीडब्लयूडी- 40.21264 मार्क्स
एसएससी द्वारा स्टेनोग्राफर ग्रुप 'सी' और 'डी' परीक्षा 2024 का आयोजन 10 दिसंबर 2024 और 11 दिसंबर 2024 को किया गया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 2,006 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जो अभ्यर्थी सीबीटी परीक्षा में सफल हुए हैं, वे स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए योग्य हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रुप 'सी' के 9345 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया है। इसके साथ ही, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप 'डी' के 26,610 उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया है।
सीबीटी क्वालिफाइंग मार्क्स-
1. जनरल- 30 प्रतिशत
2. ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 25 प्रतिशत
3. अन्य सभी कैटेगरी (एससी,एसटी,पीडब्ल्यूडी आदि)- 20 प्रतिशत