UP Board 12th Topper 2025 adarsh yadav secured rank 2 by scoring 96.8 percent in up board result 2025 UP Board 12th Topper 2025: आईएएस बनना चाहते हैं आदर्श यादव, यूपी बोर्ड 12वीं में हासिल की रैंक 2, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board 12th Topper 2025 adarsh yadav secured rank 2 by scoring 96.8 percent in up board result 2025

UP Board 12th Topper 2025: आईएएस बनना चाहते हैं आदर्श यादव, यूपी बोर्ड 12वीं में हासिल की रैंक 2

UP Board 12th Topper Success Story: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें सुलतानपुर के कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड के छात्र आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 03:56 PM
share Share
Follow Us on
UP Board 12th Topper 2025: आईएएस बनना चाहते हैं आदर्श यादव, यूपी बोर्ड 12वीं में हासिल की रैंक 2

UP Board 12th Result 2025: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें सुलतानपुर के कादीपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड के छात्र आदर्श यादव ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मोतिगरपुर के रहने वाले आदर्श यादव ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किए। इससे पहले वह हाईस्कूल की परीक्षा में भी प्रदेश में टॉप 10 रैंक में रह चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

आदर्श यादव मोतिगरपुर थाना अंतर्गत महमूदपुर जंगल के मूल निवासी हैं। पिता विनदेश्वरी यादव मुंबई में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। वो दो भाई और दो बहन है। बहन शालू यादव भी टीचर है, जबकि बड़ा भाई विश्वास यादव एमए कर रहा है। बहन आस्था भी पढ़ाई कर रही है। आदर्श की मां ललिता यादव सहायक अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया आदर्श बचपन से ही मेधावी रहा है। दस से पंद्रह घंटे प्रतिदिन वो पढ़ाई करता था। उन्होंने कहा- आज उसने प्रदेश में दूसरा स्थान लाकर परिवार का नाम रौशन किया है।

ये भी पढ़ें:कितने आए है यूपी बोर्ड इंटर टॉपर महक के मार्क्स, कितने कटे अंक, देखे मार्क्सशीट
ये भी पढ़ें:यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट में किसने किया बेहतर प्रदर्शन? जानिए 10 खास बातें
ये भी पढ़ें:Live : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, देखें टॉपर्स लिस्ट

आदर्श यादव ने कहा- मैं आगे यूपीएससी की तैयारी करके आईएएस अधिकारी बनना चाहता हूं। मेरी सफलता के पीछे गुरुजनों और माता-पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हम अपने साथियों से कहेंगे पढ़ते रहे और अपने गुरूजनो की सारी बात मानते रहे। कड़ी मेहनत से सफलता उनके कदम चूमेगी।

इस वर्ष यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट का कुल पास प्रतिशत 81.15 रहा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कों से बेहतर है। लड़कियों का पास पर्सेंटेज 86.37% रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 76.60% रहा है। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए लड़कों की संख्या 1062616 है तो वहीं 1046158 लड़कियां पास हुई हैं। यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2025 में कुल 2598560 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में अमेठी ने 92.65 प्रतिशत हासिल कर यूपी इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 में टॉप स्थान प्राप्त किया है।