UPSC IAS Topper: know UPSC CSE Topper Shakti Dubey Harshita goyal aakash garg education qualification optional subjects UPSC IAS Topper : पहले 5 यूपीएससी टॉपरों में 3 लड़कियां, 2 लड़के, कहां से की पढ़ाई, क्या था ऑप्शनल, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC IAS Topper: know UPSC CSE Topper Shakti Dubey Harshita goyal aakash garg education qualification optional subjects

UPSC IAS Topper : पहले 5 यूपीएससी टॉपरों में 3 लड़कियां, 2 लड़के, कहां से की पढ़ाई, क्या था ऑप्शनल

  • UPSC IAS Topper : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के पहले 5 टॉपरों में 3 लड़कियां और 2 लड़के हैं। लड़कियों में प्रयागराज की शक्ति दुबे रैंक-1 हासिल की है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 April 2025 03:43 PM
share Share
Follow Us on
UPSC IAS Topper : पहले 5 यूपीएससी टॉपरों में 3 लड़कियां, 2 लड़के, कहां से की पढ़ाई, क्या था ऑप्शनल

UPSC IAS Topper : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के पहले 5 टॉपरों में 3 लड़कियां और 2 लड़के हैं। लड़कियों में प्रयागराज की शक्ति दुबे रैंक-1 हासिल की है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (बीएससी) किया है। शक्ति दुबे ने यूपीएससी मेन्स में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को ऑप्शनल विषय चुना था। दूसरे स्थान पर हर्षिता गोयल रहीं। अन्य महिला उम्मीदवार शाह मार्गी चिराग ने चौथी रैंक हासिल की। लड़कों में तीसरी रैंक पाने वाले डोंगरे अर्चित पराग और 5वीं रैंक पाने वाले आकाश गर्ग शामिल हैं।

टॉपर ने कहां से की है पढ़ाई, क्या चुना था यूपीएससी मेन्स में ऑप्शन

रैंक 1 - यूपीएससी सीएसई टॉपर प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में स्नातक (बीएससी) किया है। शक्ति दुबे ने यूपीएससी मेन्स में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को ऑप्शनल विषय चुना था।

रैंक 2- हर्षिता गोयल (रोल नंबर 0101571) ने एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से स्नातक (बीकॉम) किया। राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध का विषय यूपीएससी मेन्स में उनका ऑप्शनल रहा। स

रैंक 3 - डोंगरे अर्चित पराग (रोल नंबर 0867282) ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक (बी.टेक.) किया है। यूपीएससी में उनका ऑप्शनल फिलॉस्फी रहा।

रैंक 4- शाह मार्गी चिराग ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.टेक किया है। समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए यूपीएससी सीएसई में चौथी रैंक हासिल की। ​​

ये भी पढ़ें:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप

रैंक 5- आकाश गर्ग (रोल नंबर 0833621) ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया। यूपीएससी सीएसई 2024 में समाजशास्त्र उनका वैकल्पिक विषय रहा।

शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 11 महिलाएं और 14 पुरुष शामिल हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, वीआईटी, जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग से लेकर मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा विज्ञान और वास्तुकला में स्नातक है।

यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2024 में कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं।

UPSC CSE Topper List : यहां देखें यूपीएससी सिविल सेवा के टॉपरों की लिस्ट

1 0240782 शक्ति दुबे

2 0101571 हर्षिता गोयल

3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग

4 0108110 शाह मार्गी चिराग

5 0833621 आकाश गर्ग

6 0818290 कोमल पुनिया

7 6902167 आयुषी बंसल

8 6613295 राज कृष्ण झा

9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल

10 5400180 मयंक त्रिपाठी

11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी

12 5809367 आशी शर्मा

13 5912548 हेमन्त

14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ

15 1010403 बन्ना वेंकटेश

16 6907627 माधव अग्रवाल

17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी

18 2604936 सौम्या मिश्रा

19 0833456 विभोर भारद्वाज

20 2200688 त्रिलोक सिंह

21 0859649 दिव्यांक गुप्ता

22 0865358 रिया सैनी

23 1214507 बी शिवचंद्रन

24 0334811 आर रंगमंजू

25 1202909 जी जीई ए एस

26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े

27 0410502 रोमिल द्विवेदी

28 7809511 ऋषभ चौधरी

29 1203512 सुभाषकार्तिक एस

30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई

31 0510887 श्रेया त्यागी

32 1126194 उत्कर्ष यादव

33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस

34 0413837 अभि जैन

35 0840850 श्रेयक गर्ग

36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव

37 0801201 शोभिका पाठक

38 6319367 अभिषेक शर्मा

39 1204543 मोनिका आर

40 3405835 इरम चौधरी

41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर

42 1221566 पवित्रा पी

43 6616032 अवधिजा गुप्ता

44 0869198 मुदिता बंसल

45 1907228 मालविका जी नायर

46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी

47 1902150 नंदना जी पी

48 0705455 रितिका रथ

49 4108641 सौरव सिन्हा

50 0823200 अंकुर त्रिपाठी