UPSC CSE Result 2024: upsc ias result upsc civil services final result declared shakti dubey topper list upsconline UPSC CSE Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़UPSC CSE Result 2024: upsc ias result upsc civil services final result declared shakti dubey topper list upsconline

UPSC CSE Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

  • UPSC CSE Final Result 2024 declared : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2024 ) जारी कर दिया है। शक्ति दुबे ने टॉप किया है।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 22 April 2025 02:30 PM
share Share
Follow Us on
UPSC CSE Result : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

UPSC CSE Final Result 2024 declared : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट ( UPSC Civil Services Result 2024 ) जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं। परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप ( UPSC CSE 2024 Topper ) किया है। 1129 रिक्तियों के लिए कुल 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है जिसमें 335 जनरल कैटेगरी के हैं। 109 ईब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी, 87 एसटी वर्ग के हैं। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा क करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। 17 अप्रैल 2025 तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में भी 1056 वैकेंसी ही थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1132 कर दिया गया।

सिविल सेवा परीक्षा नियम 2024 के नियम 20 (4) और (5) के अनुसार आयोग ने 230 उम्मीदवारों की एक रिजर्व लिस्ट भी रखी है। इसमें सामान्य वर्ग के 115, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 35, ओबीसी के 59, एससी के 14, एसटी के 06 और ओबीसी वर्ग के एक उम्मीदवार हैं।

कुल 1129 पदों में 180 वैकेंसी आईएएस की है। 55 वैकेंसी आईएफएस और 147 आईपीएस की हैं। सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए के 605 और ग्रुप बी सर्विसेज के 142 पद हैं। कुल वैकेंसी में 455 पद अनारक्षित हैं। 109 पद ईडब्ल्यूएस, 318 ओबीसी, 160 एससी और 87 एसटी वर्ग के लिए हैं।

UPSC CSE Topper 2024 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर

रैंक, रोल नंबर और नाम

1 0240782 शक्ति दुबे

2 0101571 हर्षिता गोयल

3 0867282 डोंगरे अर्चित पराग

4 0108110 शाह मार्गी चिराग

5 0833621 आकाश गर्ग

6 0818290 कोमल पुनिया

7 6902167 आयुषी बंसल

8 6613295 राज कृष्ण झा

9 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल

10 5400180 मयंक त्रिपाठी

11 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी

12 5809367 आशी शर्मा

13 5912548 हेमन्त

14 0818331 अभिषेक वशिष्ठ

15 1010403 बन्ना वेंकटेश

16 6907627 माधव अग्रवाल

17 0810414 संस्कृति त्रिवेदी

18 2604936 सौम्या मिश्रा

19 0833456 विभोर भारद्वाज

20 2200688 त्रिलोक सिंह

21 0859649 दिव्यांक गुप्ता

22 0865358 रिया सैनी

23 1214507 बी शिवचंद्रन

24 0334811 आर रंगमंजू

25 1202909 जी जीई ए एस

26 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े

27 0410502 रोमिल द्विवेदी

28 7809511 ऋषभ चौधरी

29 1203512 सुभाषकार्तिक एस

30 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई

31 0510887 श्रेया त्यागी

32 1126194 उत्कर्ष यादव

33 0816777 अल्फ्रेड थॉमस

34 0413837 अभि जैन

35 0840850 श्रेयक गर्ग

36 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव

37 0801201 शोभिका पाठक

38 6319367 अभिषेक शर्मा

39 1204543 मोनिका आर

40 3405835 इरम चौधरी

41 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर

42 1221566 पवित्रा पी

43 6616032 अवधिजा गुप्ता

44 0869198 मुदिता बंसल

45 1907228 मालविका जी नायर

46 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी

47 1902150 नंदना जी पी

48 0705455 रितिका रथ

49 4108641 सौरव सिन्हा

50 0823200 अंकुर त्रिपाठी

यहां देखें पूरा रिजल्ट , Direct Link

IAS, IPS समेत किस सर्विस में कितनी वैकेंसी

रिक्तियों में आईएएस की 180 वैकेंसी हैं जिसमें 73 पद अनारक्षित हैं। 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। वहीं आईपीएस की 150 वैकेंसी हैं जिसमें 60 पद अनारक्षित हैं। 23 पद एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आईएफएस की बात करें तो इस सर्विस के तहत सीएसई 2024 से 55 पद भरे जाएंगे। 23 पद अनारक्षित हैं। 9 पद एससी, 5 पद एसटी, 13 ओबीसी, 5 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं।

सर्विस वाइज वैकेंसी, देखें ब्योरा

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)- 180

भारतीय विदेश सेवा (IFS)- 55

भारतीय पुलिस सेवा (IPS)- 155

इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 20

इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 25

इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए- 24

इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप ए- 7

इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस, ग्रुप ए- 6

इंडियन इनफॉर्मेशन सर्विस, ग्रुप ए- 37

इंडियन पोस्टल सर्विस, ग्रुप ए- 8

इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस, ग्रुप ए- 21

इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस, ग्रुप ए- 19

इंडियन रिवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स), ग्रुप ए- 96

इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स), ग्रुप ए- 180

इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप ए (ग्रेड 3)- 12

इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS), ग्रुप ए- 150

आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस, ग्रुप बी (सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड)- 41

दिल्ली, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली सिविल सेवा (DANICS), ग्रुप बी- 16

दिल्ली, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप, दमन दीव, दादर नागर हवेली पुलिस सेवा (DANIPS), ग्रुप बी- 79

पॉन्डिचेरी सिविल सर्विस (PONDICS), ग्रुप बी- 3

पॉन्डिचेरी पुलिस सर्विस (PONDIPS), ग्रुप बी- 3

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को उनकी पसंद, रैंक, कैटेगरी और उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग सेवाएं और कैडर दिए जाएंगे। यह सर्विसेज और कैडर आवंटन भारत सरकार की नीतियों के अनुसार होंगे।

आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

यूपीएससी कैंपस में परीक्षा हॉल के पास एक सुविधा काउंटर है। उम्मीदवार अपनी परीक्षाओं/भर्ती से संबंधित कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच व्यक्तिगत रूप से या टेलीफोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर प्राप्त कर सकते हैं।

UPSC Toppers List 2023: जानें पिछले साल किसने किया था टॉप

रैंक, रोल नंबर और नाम

1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव

2 6312512 अनिमेष प्रधान

3 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी

4 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार

5 6312407 रूहानी

6 0501579 सृष्टि डबास

7 3406060 अनमोल राठौड़

8 1121316 आशीष कुमार

9 6016094 नौशीन

10 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति

11 6500593 कुश मोटवानी

12 5818509 अनिकेत शांडिल्य

13 0813845 मेधा आनंद

14 0867419 शौर्य अरोड़ा

15 2205311 कुणाल रस्तोगी

16 0415007 अयान जैन

17 0838034 स्वाति शर्मा

18 5818283 वरदा खान

19 0331058 शिवम कुमार

20 5804350 आकाश वर्मा