Congress is a fuse bulb, save the constitution rally, Chhattisgarh CM lashes out in Jaipur कांग्रेस फ्यूज बल्ब है, संविधान बचाओ रैली...; जयपुर पहुंचते ही बरस पड़े छत्तीसगढ़ के CM, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsछत्तीसगढ़ न्यूज़Congress is a fuse bulb, save the constitution rally, Chhattisgarh CM lashes out in Jaipur

कांग्रेस फ्यूज बल्ब है, संविधान बचाओ रैली...; जयपुर पहुंचते ही बरस पड़े छत्तीसगढ़ के CM

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जयपुर दौरे पर पहुंचे हैं। जयपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस को फ्यूज बल्ब बताया। सीएम साय ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर भी अपना बयान दिया।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जयपुरTue, 29 April 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस फ्यूज बल्ब है, संविधान बचाओ रैली...; जयपुर पहुंचते ही बरस पड़े छत्तीसगढ़ के CM

कांग्रेस इन दिनों संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने में जुटी हुई है। राजस्थान के जयपुर में कल बड़ी रैली को आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेता जुटे थे। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जयपुर दौरे पर पहुंचे हैं। जयपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस को फ्यूज बल्ब बताया। सीएम साय ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर भी अपना बयान दिया।

विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस फ्यूज बल्ब है। पूरे देश से जनता का विश्वास इन लोगों ने खो दिया है। इसलिए ये लोग कुछ भी बोलते हैं, जिसका कोई सिर पैर नही होता है। कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली पर बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने तो संविधान को खतरे में डाला है।

ये भी पढ़ें:बॉयफ्रेंड के लिए महिला फरियादी को थाना लाकर पीटा; लेडी कॉन्स्टेबल हुई सस्पेंड
ये भी पढ़ें:मोदी की गारंटी साबित हुई जुमला; 2500 वाली स्कीम की ये बातें हैरान करने वाली- AAP

साय ने इमरजेंसी की याद दिलाते हुए कहा कि देश में इमरजेंसी कौन लगाया था। लोकतंत्र की हत्या हुई थी। गैर कांग्रेसियों को जेल में डाल दिया गया था। तो संविधान की हत्या तो उन लोगों ने की थी। ये लोग कई बार अपने स्वार्थ के कारण संविधान में संसोधन भी करते रहे। ऐसे लोग जो खुद संविधान को अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं, ऐसे लोगों के लिए संविधान बचाओ रैली अच्छा नहीं लगता।

पूरे देश में कांग्रेसियों द्वारा चलाई जा रही संविधान बचाओ रैली को भाजपा ने नाटक बताया है। भाजपा के पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि कांग्रेस ने 1975 में देश में आपातकाल लगाया और देश की जनता को बंदी बनाया। साथ ही एक लाख लोगों को जेल में डाल दिया। आज वही कांग्रेस संविधान बचाने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बहुत शर्मनाक है। भाजपा इसका पूर्ण विरोध करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।