IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List After PBKS vs RR Match 18th Sanju Samson Shreyas Iyer Mitchell Starc Noor Ahmad संजू सैमसन की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, पर्पल कैप के लिए दो विदेशी खिलाड़ियों में जंग, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List After PBKS vs RR Match 18th Sanju Samson Shreyas Iyer Mitchell Starc Noor Ahmad

संजू सैमसन की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, पर्पल कैप के लिए दो विदेशी खिलाड़ियों में जंग

  • IPL 2025 Orange-Purple Cap Updated List: संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 38 रनों की पारी खेल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में अपनी जगह बना ली है।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 6 April 2025 07:33 AM
share Share
Follow Us on
संजू सैमसन की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, पर्पल कैप के लिए दो विदेशी खिलाड़ियों में जंग

IPL 2025 Orange-Purple Cap Updated List: राजस्थान रॉयल्स वर्सेस पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के 18वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में थोड़े बदलाव देखने को मिले हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच में भले ही 38 रनों की छोटी पारी खेली हो, मगर इस इनिंग के दम पर वह आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं इस सीजन गजब की फॉर्म में चल रहे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर फ्लॉप शो की वजह से अपने रनों में इजाफा नहीं कर पाए। पर्पल कैप की रेस में नूर अहमद टॉप पर हैं, उन्हें इस रेस में टक्कर दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क दे रहे हैं। आईए एक नजर डालते हैं आईपीएल 2025 की ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट पर-

ये भी पढ़ें:रियान पराग की वजह से आखिरी गेंद पर हुआ ड्रामा, अंपायर ने नहीं दी नो बॉल

आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-

लखनऊ सुपर जाएंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में टॉप पर हैं। वह सीजन में 200 रन का आंकड़ा पार करने वाले अभी तक एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके बल्ले से 4 मैचों में 201 रन निकले हैं। वहीं टॉप-10 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में 5 भारतीय और इतने ही विदेशी खिलाड़ी हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के रूप में साई सुदर्शन दूसरे, सूर्यकुमार यादव चौथे, श्रेयस अय्यर छठे, संजू सैमसन आठवें और अंगकृष रघुवंशी नौवें पायदान पर हैं।

ये भी पढ़ें:पंजाब किंग्स को पॉइंट्स टेबल में भारी नुकसान, टॉप-4 से बाहर होने से बाल-बाल बचे
प्लेयरमैचरनऔसतस्ट्राइक रेट4s6s
निकोलस पूरन420150.25218.481816
साई सुदर्शन318662157.63169
मिशेल मार्श418446185.862210
सूर्यकुमार यादव417157161.32158
जोस बटलर316683172.92149
श्रेयस अय्यर3159159206.491013
ट्रैविस हेड414035191.78196
संजू सैमसन413734.25152.22165
अंगकृष रघुवंशी412842.67147.13124
हेनरिक क्लासेन412531.25176.06116

आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-

आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो यहां चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद और दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। नूर ने अभी तक 10 विकेट हासिल किए हैं तो स्टार्क 9 शिकार कर चुके हैं। हालांकि भारतीय गेंदबाज भी पीछे नहीं हैं। इन दोनों के बाद लिस्ट में अगले 5 गेंदबाज भारतीय ही हैं। हार्दिक पांड्या और खलील अहमद 8-8 विकेट के साथ क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर हैं। पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-10 गेंदबाजों में 7 भारतीय हैं।

प्लेयरमैचविकेटऔसत
नूर अहमद41011.8
मिचेल स्टार्क3911.56
हार्दिक पंड्या389.38
खलील अहमद4815
शार्दुल ठाकुर4718.86
कुलदीप यादव3612
वरुण चक्रवर्ती4615.67
जोश हेजलवुड3614.33
रविश्रीनिवासन साई किशोर3614.83
दिग्वेश सिंह राठी4620.33
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज , आईपीएल 2025 , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |