papa se bahut darr lagta tha mahendra singh dhoni tells about childhood days ipl news 'पापा से डर बहुत लगता था...', महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार खुलकर बताया बचपन का किस्सा, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025papa se bahut darr lagta tha mahendra singh dhoni tells about childhood days ipl news

'पापा से डर बहुत लगता था...', महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार खुलकर बताया बचपन का किस्सा

महेंद्र सिंह धोनी ने एक हालिया पॉडकास्ट के दौरान अपने बचपन के दौर को याद किया। उन्होंने अपने पिता की अनुशासनप्रियता के बारे में बताया। यह भी बताया कि कैसे बचपन में उन्हें अपने पिता से बहुत डर लगता था। ऐसा नहीं था कि मारते-पीटते थे, लेकिन डर लगता था।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 7 April 2025 08:46 PM
share Share
Follow Us on
'पापा से डर बहुत लगता था...', महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार खुलकर बताया बचपन का किस्सा

महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने जीवन के तमाम अनछुए पहलुओं पर खुलकर बात की। शायद पहली बार उन्होंने अपने बचपन, रांची में बिताए शुरुआती दिनों, अपने पिता पान सिंह की अनुशासनप्रियता और उनसे लगने वाले डर जैसी तमाम बातों का जिक्र किया है। धोनी ने बताया कि उन्हें अपने पापा से बहुत डर लगता था क्योंकि वह बहुत ही अनुशासनप्रिय और सख्त मिजाज के हैं।

राज शमानी के पॉडकास्ट में धोनी ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में तमाम बातें बताईं। वो बातें जो दुनिया को कम ही पता थी। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पिता की अनुशासनप्रियता ने उनके मन-मस्तिष्क और सोच को आकार दिया। पॉडकास्ट के दौरान वह रांची में बिताए अपने बचपन की यादों में जैसे खो से गए।

ये भी पढ़ें:'धोनी को ऐसा खेलता देख दुख होता है, युवाओं के खातिर ले लेना चाहिए रिटायरमेंट'
ये भी पढ़ें:धोनी को 2-3 प्रतिशत समझने वाले चहल ने दिया 'चैलेंज', कहा- ऐसा हुआ तो अटैक करेंगे

पिता से रिश्ते को लेकर धोनी ने कहा, 'पापा से डर बहुत लगता था। वह बहुत सख्त हैं। वह अनुशासन वाले हैं, समय के बहुत पाबंद हैं। यही वजह है कि मैं भी बहुत अनुशासित हूं। ऐसा नहीं था कि वह हमें पीटते थे या ऐसा कुछ करते थे, लेकिन डर था।'

बचपन की शरारतों को याद करते हुए 43 साल के धोनी ने कहा, 'मेरे दोस्त कॉलोनी की दीवार पर चढ़ जाया करते थे लेकिन मेरी कभी हिम्मत ही नहीं हुई। अगर मेरे पिता देख लेते तो हमारी बाट लग जाती!पता नहीं क्या अंजाम होता लेकिन हम डरते थे।'

पॉडकास्ट के दौरान एमएसडी कहते दिखते हैं, 'हमारा बचपन बहुत ही अनुशासित था। हमारा स्कूल कॉलोनी में ही था, इसका मतलब था कि उन दिनों में हम कोई बदमाशी नहीं कर सकते थे। मेरे टीचर ने मेरे बड़े भाई को भी पढ़ाया था। हमारे बीच में 10 वर्ष का फासला था। इसलिए वह हमारे पूरे परिवार को अच्छी तरह से जानते थे। उन दिनों कंपटिशन के नाम पर हमारे कॉलोनी में होने वाले गेम थे जिसमें अगर किसी दिन हार गए तो अगले दिन जीतने के लिए सबकुछ लगा देते थे।'

शनिवार को चेन्नई में हुए सीएसके बनाम दिल्ली कैपिटल्स के मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी देवी भी एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद थे। उस मैच में धोनी ने 30 रन बनाए भी लेकिन उनकी टीम 25 रनों से मैच हार गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।