महेंद्र सिंह धोनी 44 साल की उम्र में अगला IPL खेलेंगे या नहीं? यह सवाल अभी से उठने लगा है। इस बीच CSK में उनके साथ खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने न सिर्फ यह बताया कि धोनी खेलेंगे या नहीं ये आखिर तय कैसे होगा, बल्कि यह भी बताया कि अगर नहीं खेलते हैं तो यह कब तक साफ होगा।
महेंद्र सिंह धोनी IPL से कब संन्यास लेंगे? क्या वह अगले साल भी खेलेंगे? CSK और उसके कप्तान धोनी के IPL 2025 में सुपर फ्लॉप शो के बाद ऐसे सवाल उठने स्वाभाविक हैं। हालांकि, पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने धोनी की कप्तानी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कप्तान को कैसी टीम मिली, ये देखना अहम होता है।
महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स से हार गई। धोनी ने 17 गेंद में 16 रन बनाए। मैच के बाद उन्होंने सभी युवा भारतीय बल्लेबाजों को सलाह दी कि 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से बैटिंग के लिए क्या करें।
चेन्नई सुपर किंग्स के फ्लॉप शो के बाद इंटरनेट पर तमाम फैन महेंद्र सिंह धोनी को अब रिटायर होने की सलाह दे रहे हैं। इस बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सीएसके को सलाह दी है कि वह 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दे और नए आक्रामक खिलाड़ियों पर दांव लगाए।
इलाहाबाद हाईकोर्ट में ऑनलाइन गेमिंग को लेकर कई मशहूर क्रिकेटरों और फिल्म अभिनेताओं के खिलाफ पीआईएल दायर की गई है। धोनी, रोहित शर्मा समेत इन क्रिकेटरों पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी को बढ़ावा देने का आरोप है।
लखनऊ सुपर जॉयंट्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में अब तक सुपर फ्लॉप रहे हैं। अब तक 11 मैच में वह एक अदद अच्छी पारी के लिए तरस रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें अपने पुराने वीडियो क्लिप्स देखने और अपने रोल मॉडल महेंद्र सिंह धोनी से बात करने की सलाह दी है।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है। अब तकरीबन हर क्रिकेट प्रशंसक के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। जब सीएसके कैप्टन से यही सवाल हुआ तो उनका जवाब मजेदार था।
IPL इतिहास के सबसे सफल टीम का नाम लेने को कहा जाए तो ज्यादातर का जवाब चेन्नई सुपर किंग्स होगा। 5 बार की चैंपियन। 11 बार की फाइनलिस्ट। लेकिन टीम IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है। पहली बार एमएस धोनी IPL में लगतार 2 बार फाइनल में नहीं दिखेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला होगा। चेन्नई ने लगातार पांच मैच हारे हैं और उनके बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। लखनऊ ने लगातार जीत हासिल की है और उनकी टीम शानदार फॉर्म...
आईपीएल में शुक्रवार को अहम मुकाबला खेला जाना है। इस सीजन में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलेगी और वो भी अपने होमग्राउंड पर। मुकाबला केकेआर से होगा। कोलकाता की टीम भी पूरी तरह तैयार है और उप कप्तान वेंकटेश अय्यर ने कहा है कि पिच चाहे जैसी हो, फर्क नहीं पड़ता।