will mahendra singh dhoni play next ipl what said the csk captain क्या अगले IPL में CSK के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? 'सबसे बड़े सवाल' का खुद माही ने दिया जवाब, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025will mahendra singh dhoni play next ipl what said the csk captain

क्या अगले IPL में CSK के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? 'सबसे बड़े सवाल' का खुद माही ने दिया जवाब

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 के प्ले ऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन चुकी है। अब तकरीबन हर क्रिकेट प्रशंसक के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। जब सीएसके कैप्टन से यही सवाल हुआ तो उनका जवाब मजेदार था।

Chandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 1 May 2025 03:28 PM
share Share
Follow Us on
क्या अगले IPL में CSK के लिए खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? 'सबसे बड़े सवाल' का खुद माही ने दिया जवाब

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम रही चेन्नई सुपर किंग्स इस सत्र के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम को कई बार चैंपियन बनाने और फाइनल में पहुंचाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 43 साल की उम्र में फिर से कप्तानी संभाली, लेकिन करिश्मा नहीं कर सके। अब तकरीबन हर क्रिकेट फैन के जेहन में यही सवाल है- क्या महेंद्र सिंह धोनी का बतौर खिलाड़ी या कप्तान यह आखिरी आईपीएल है? क्या अगले सीजन में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखेंगे? इस 'सबसे बड़े सवाल' का खुद माही ने जवाब दिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को पंजाब किंग्स से हारकर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। इसी मैच के पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया।

टॉस के लिए जब थाला मैदान में उतरे तब चेन्नई के मैदान पर उमड़ा पीला समंदर अपने प्रिय क्रिकेटर का जोरदार शोर और जोश से स्वागत कर रहा था। उसी दौरान न्यूजीलैंड के लिए पूर्व खिलाड़ी डैनी मॉरिसन ने माही से वो सवाल पूछ लिया जो देश के तकरीबन हर क्रिकेट फैन के जेहन में आता रहता है।

क्या इसका मतलब ये है कि आप अगले साल भी खेलने के लिए आ रहे हैं? मॉरिसन का सीधा सवाल था धोनी के लिए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान कहते हैं, 'मुझे नहीं पता, मैं अगला गेम खेलने आ रहा हूं।' इतना कहकर धोनी हंसने लगते हैं।

ये भी पढ़ें:IPL में पहली बार CSK की ऐसी बेइज्जती, CEO ने की बात; अब धोनी का क्या होगा?
ये भी पढ़ें:IPL में पंजाब किंग्स के लिए कब-कब किस गेंदबाज ने ली हैटट्रिक, देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:धांसू पारी, हैट्रिक… श्रेयस और चहल ने लिया एक दूजे का मजेदार इंटरव्यू; VIDEO

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 190 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पंजाब किंग्स ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर होने वाली पहली टीम बन गई।

ऐसा पहली बार हो रहा है जब महेंद्र सिंह धोनी लगातार दो आईपीएल के फाइनल में नहीं दिखेंगे। पिछली बार भी चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी। माही ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। टीम अबतक हुए 17 फाइनल में 11 बार उसका हिस्सा रही है लेकिन यह सत्र उसके लिए बहुत ही खराब रहा है। आईपीएल 2025 में सीएसके अब तक 10 मैच में सिर्फ 4 अंक ही हासिल कर सकी है और पॉइंट्स टेबल पर आखिरी पायदान पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।