सुंदरकांड संग वटवृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार
Kanpur News - सुंदरकांड संग वटवृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार सुंदरकांड संग वटवृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार सुंदरकांड संग वटवृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार

चकेरी। जाजमऊ में सर्व श्री ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान परशुराम जयंती को लेकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही वटवृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस दौरान जेके कॉलोनी स्थित आयोजन में सबसे पहले भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद संगीतमयी सुंदरकांड का पाठ हुआ। फिर विधिवत मंत्रोच्चार के साथ वट वृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि संगठन का मुख्य कार्यक्रम आगामी चार मई को सेंटर ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इसमें ब्राह्मण समाज के अन्य जिलों से लोग आकर सम्मिलित होंगे।
इस मौके पर शिव मुरारी शुक्ला, अनिवेश त्रिवेदी, राकेश तिवारी, सतीश चन्द्र तिवारी, ज्ञान शुक्ला समेत आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।