शेरनी के शावक बिल्ली का कृत्रिम दूध पीकर हो रहे स्वस्थ
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में शेरनी महागौरी के चार शावक कृत्रिम दूध पीकर स्वस्थ हो रहे हैं। उन्हें हर दो घंटे में दूध दिया जा रहा है। चिड़ियाघर के अस्पताल में एक शावक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत...

नई दिल्ली, व.सं। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में शेरनी के शावक बिल्ली का कृत्रिम दूध पीकर स्वस्थ हो रहे हैं। शावकों को हर दो घंटे में दूध पिलाया जा रहा है। चिड़ियाघर के अस्पताल में एक शावक का इलाज चल रहा है। तीनों शावकों की सेहत स्थिर है। बढ़ती गर्मी के बीच इनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, शेरनी महागौरी और शावकों की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में शेर के शावक का पालन-पोषण चिड़ियाघर अस्पताल में चल रहा है। शावक की हालत स्थिर है और वह अब अच्छी तरह से प्रतिक्रिया दे रहा है।
उसकी निरंतर निगरानी की जा रही है। बता दें कि 27 अप्रैल को 17 वर्ष बाद चिड़ियाघर में शेरनी महागौरी ने चार शावकों को जन्म दिया था। इसके बाद एक शावक की मृत्यु हो गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।