International Labor Day Health Camp Organized for Workers in Awadh Forest Division श्रमिक दिवस: वन कर्मियों के सम्मान में स्वास्थ्य कैंप लगाकर छाता और अंगवस्त्र दिए, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInternational Labor Day Health Camp Organized for Workers in Awadh Forest Division

श्रमिक दिवस: वन कर्मियों के सम्मान में स्वास्थ्य कैंप लगाकर छाता और अंगवस्त्र दिए

Lucknow News - लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर अवध वन प्रभाग ने स्वास्थ्य कैंप समारोह का आयोजन किया। श्रमिकों को छाता, अंगवस्त्र और थर्मस की बॉटल भेंट दी गई। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने श्रमिकों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 1 May 2025 08:35 PM
share Share
Follow Us on
श्रमिक दिवस: वन कर्मियों के सम्मान में स्वास्थ्य कैंप लगाकर छाता और अंगवस्त्र दिए

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर अवध वन प्रभाग अपने कर्मियों के लिए स्वास्थ्य कैंप समारोह का आयोजन किया। गुरुवार को कुकरैल रेंज अंतर्गत मौलश्री प्रेक्षागृह में सभी श्रमिकों का सम्मान करते हुए श्रमिकों को छाता, अंगवस्त्र, थर्मस की बॉटल दिए गए। कार्यकम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनिल कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने श्रमिकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि श्रमिक दिवस के दिन हम श्रमिकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। श्रमिकों के जरिए से वनों की सुरक्षा, वन अग्नि का नियंत्रण बेहतर तरीके से किया जा रहा है।

सुनील चौधरी ने विभाग के लिए कर्मियों को रीढ़ की हड्डी बताया। कार्यक्रम का आयोजन अपर प्रधान वन संरक्षक डॉ रेणु सिंह, डीएफओ सितांशु पांडेय ने किया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी हरी लाल और अवध वन प्रभाग क्षेत्रीय वन अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।