Udta dhoni CSK Vs GT Mahi catch stunner of Vijay shankar on daryl mitchell IPL 2024 CSK vs GT: उड़ता धोनी...माही का खतरनाक कैच देखा क्या? 42 की उम्र में लगाई गजब डाइव, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Udta dhoni CSK Vs GT Mahi catch stunner of Vijay shankar on daryl mitchell

IPL 2024 CSK vs GT: उड़ता धोनी...माही का खतरनाक कैच देखा क्या? 42 की उम्र में लगाई गजब डाइव

विजय शंकर 12 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। डारेल मिचेल की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर उन्होंने बल्ला अड़ाया और धोनी ने लगभग उड़ते हुए यह कैच पकड़ लिया और सोशल मीडिया बोला उड़ता धोनी।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 26 March 2024 11:08 PM
share Share
Follow Us on
IPL 2024 CSK vs GT: उड़ता धोनी...माही का खतरनाक कैच देखा क्या? 42 की उम्र में लगाई गजब डाइव

IPL 2024 Dhoni Catch CSK Vs GT: गुजरात टाइटंस के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने विजय शंकर का कैच पकड़ा तो लोग कह उठे उड़ता धोनी। विजय शंकर 12 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे। डेरिल मिचेल की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर उन्होंने बल्ला अड़ाया और धोनी ने लगभग उड़ते हुए यह कैच पकड़ लिया। इसके बाद क्या सोशल मीडिया और क्या कमेंट्री बॉक्स, हर तरफ 42 साल के माही की वाहवाही होने लगी। बता मैच में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। हालांकि उनका यह फैसला सटीक नहीं रहा और सीएसके के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 206 रन बना डाले।

मात्र .60 सेकंड्स का रिएक्शन टाइम
धोनी ने यह कैच 2.27 मीटर की स्ट्रेच करते हुए पकड़ा। इसके अलावा उनका रिएक्शन टाइम मात्र .60 सेकंड्स का था। यानी एक मिनट से भी कम समय में धोनी ने यह कैच कंप्लीट कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी ने जैसे ही यह कैच कंप्लीट किया मैदान पर जबर्दस्त शोर उठा। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी खिलाड़ी धोनी के पास पहुंचे और उन्हें बधाई देने लगे। उनका रिएक्शन देखकर लग रहा था कि वह धोनी की फिटनेस पर उन्हें कांप्लीमेंट दे रहे हैं। 

रहाणे भी नहीं रहे पीछे
इसके कुछ ही देर के बाद अजिंक्या रहाणे ने भी एक शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए डेविड मिलर को चलता किया। गौरतलब है कि चेन्नई आज इस सीजन का दूसरा मैच खेल रही है, लेकिन अभी तक फैन्स को धोनी की बैटिंग देखने को नहीं मिली है। ऐसे में जब धोनी विकेट के पीछे कुछ खास करते हैं तो फैन्स खुश हो जाते हैं।