भाषण प्रतियोगिता की विजेता किए गए सम्मानित
Pilibhit News - एसएन इंटर कॉलेज में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती मनाई गई। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक चेतना पर केंद्रित था। मुख्य अतिथि अकलीम मलिक ने दीप प्रज्ज्वलन किया। भाषण...

एसएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक चेतना और प्रेरणादायी नेतृत्व के मूल्यों को समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संयोजक, क्षेत्रीय महामंत्री (अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा) अकलीम मलिक ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें छात्राओं ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन, योगदान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कक्षा 9 सी की छात्रा दिलकश ने अपने प्रभावशाली भाषण के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 9सी की ही छात्रा फ़ाइक़ा को द्वितीय स्थान और कक्षा 12 सी की छात्रा उरूज़ फातिमा को तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता और रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ. जावेद अहमद ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक यासीन अहमद खां ने किया। इस मौके पर प्रवक्ता डॉ. तसलीम हसन खां, असीमुद्दीन, साजिद अली खां ने भी अपने विचार साझा किये।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।