International Buddhist Research Institute Honors Artistic Talents in Lucknow जनपद की तीन शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsInternational Buddhist Research Institute Honors Artistic Talents in Lucknow

जनपद की तीन शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

Pilibhit News - अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में कलार्पण संस्थान और बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के कला साधकों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भारत...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 26 May 2025 05:57 AM
share Share
Follow Us on
जनपद की तीन शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ में कलार्पण संस्थान और बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के कला साधकों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं का सम्मान ललित कला अकादमी की ओर से किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की लोककला भारत की आत्मा है। लोक कलाओं, संगीत विधाओं के कलाकारों और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए कलार्पण संस्था का गठन प्रत्येक जनपद में किया जाना है। इसके लिए सभी जनपदों के संयोजकों से प्रचार प्रसार करने को कहा गया है। शिक्षा में कला विषय पर काव्य गोष्ठी हुई, जिसमें पीलीभीत से डॉ. अनीता तिवारी ने काव्य पाठ किया।

डॉ. जयकिरण और डॉ. प्रीति सिंह ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। जनपद से तीन शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सभी कला साधकों को उत्तरीय पहनाकर मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बेसिक एजुकेशन मोमेंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश कुमार, संजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।