adi Irani recalls salim khan shocking behaviour for salman khan used to say ye kabhi actor nahi ban payega कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है, जब सलमान को जलील करते थे सलीम खान, आदि ईरानी ने सुनाया किस्सा, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडadi Irani recalls salim khan shocking behaviour for salman khan used to say ye kabhi actor nahi ban payega

कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है, जब सलमान को जलील करते थे सलीम खान, आदि ईरानी ने सुनाया किस्सा

  • सलमान खान अपने मां-बाप को बहुत मानते हैं। ये बात वह कई बार कह चुके हैं। हालांकि सलीम खान अपने बेटों को किसी के सामने भी क्रिटिसाइज करने में नहीं झिझकते। आदी इरानी ने एक ऐसा ही पुराना किस्सा बताया है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 04:52 PM
share Share
Follow Us on
कोई बाप ऐसा कैसे कर सकता है, जब सलमान को जलील करते थे सलीम खान, आदि ईरानी ने सुनाया किस्सा

बाजीगर के विकी मल्होत्रा यानी आदी ईरानी सलमान खान को लंबे वक्त से जानते हैं। दोनों ने साथ में चोरी-चोरी चुपके-चुपके फिल्म में काम किया गया था। जब उनसे पूछा गया कि सलमान की इमेज काफी ऐटिट्यूड वाले इंसान की थी। इस पर आदी बोले कि सलमान बच्चे जैसे हैं। वह अपने मन की करते हैं। उन्होंने एक पुराना किस्सा भी बताया जब सलीम खान सबके सामने सलमान का मजाक उड़ाते थे।

बच्चे जैसा था सलमान

फिल्मी मंत्रा मीडिया के साथ बातचीत में आदी ने सलमान के बर्ताव पर बात की। उनसे पूछा गया कि सलमान की इमेज राउडी थी। वह बोले, 'वो राउडी और ऐटिट्यूड लोगों के लिए नहीं था, वो लाइफ अपने हिसाब से जीना चाहता है। अगर उसका कोई चीज करने का मूड नहीं है तो नहीं करेगा। वह ऐरोगेंट नहीं था, बचपना बोल सकते हैं। जो भी उसने बचपने में किया उसे ऐरोगेंट माना गया। मुझे यही लगता है। जो गलत था वो गलत था लेकिन ऐसा नहीं कि वह कुछ जानबूझकर करता था।'

सलमान को पता है अपना कैलिबर

आदी ने सलमान की तारीफ की। वह बोले, 'वो बच्चा फिल्मी फैमिली का है, उसके पिता सलीम खान हैं। क्या आदमी हैं वो। वह महान इंसान है, सलमान भी बहुत अच्छा इंसान है। उसने खुद पर बहुत काम किया है। उसे एक बात पता है जो सबके लिए जाननी जरूरी होती है, 'आप खुद को जानो।' इंसान को पता होना चाहिए कि वह अच्छा एक्टर है, मीडिऑकर है या बढ़िया एक्र नहीं है। मैं शाहरुख खान नहीं बन सकता, मैं उस लेवल तक नहीं पहुंच सकता, मैं अपनी जगह बनाऊंगा। वो है सलमान खान, उसने वैसा ही किया।'

जब सलमान के घर जाते थे आदी

आदी ने बताया कि वह सलमान को तबसे जानते हैं जब वह एक्टर नहीं थे। वह अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ सलमान के घर जाते थे। वह उनकी दोस्त थी। उस वक्त सलमान बॉडी बनाते रहते थे। आदी ने बताया कि वह वहां जाते और खाना खाते थे। आदी बोले, 'सलीम खानजी तब जो करते थे सलमान के साथ, मैं सोचता कि कोई पिता अपने बेटे के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। जब सलमान एक्सरसाइज करते तो सलीमजी मेरे सामने बोलते, देखो इनको एक्टर बनना है, इनको लगता है कि बॉडी बनाने से एक्टर बन जाएंगे, कभी एक्टर नहीं बन पाएंगे। एक्टिंग के लिए क्या-क्या करना पड़ता है इंसान को, बॉडी से नहीं होता।'

सलीम खान से हो जाते थे फ्रस्ट्रेट

आदी ने बताया, 'सलमान परेशान हो जाते थे। वह बोलते, 'क्या है मेरा बाप ऐसा बोलता है मेरे बारे में हेल्प करने की जगह।' मेरी गर्लफ्रेंड बोली कि वह (सलीम) इसलिए ऐसा करते हैं ताकि वह अपने पिता के सामने खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।