परवीन बाबी ने 1973 में फिल्म चरित्र से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद परवीन ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनके गाने भी काफी हिट थे, लेकिन अब बताते हैं उनके करियर की 10 फ्लॉप फिल्मों के बारे में।
अमिताभ बच्चन के साथ परवीन की फिल्म खून और पानी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी।
दो और दो पांच फिल्म में परवीन, शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी थे, लेकिन यह फिल्म भी नहीं चली।
परवीन की फिल्म रजिया सुल्तान जिसमें उनके साथ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी थे, यह भी फ्लॉप थी।
जितेंद्र और परवीन की फिल्म बॉन्ड 303 भी फ्लॉप थी।
परवीन की फिल्म महान जिसमें उनके साथ अमिताभ, जीनत अमान भी थे, यह भी फ्लॉप थी।
फिरोज खान के साथ परवीन की फिल्म दरिंदा भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली थी।
परवीन और संजय खान की फिल्म चांदी सोना भी पिट गई थी बॉक्स ऑफिस पर।
मजदूर जिंदाबाद फिल्म में परवीन बाबी और राजकुमार थे और यह फिल्म भी चली नहीं।
राजेश खन्ना के साथ परवीन की फिल्म चलता पुरजा फ्लॉप थी।
सुनील दत्त के साथ परवीन की फिल्म एक गुनाह और सही भी फ्लॉप थी।
जितेंद्र के साथ परवीन की फिल्म रक्षा भी फ्लॉप थी।