बॉलीवुड के दमदार एक्टर अमरीश पुरी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। एक विलेन के तौर पर अमरीश पुरी ने अपनी खास पहचान बनाई। आज हम आपको उनकी टॉप 10 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं।
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर में अमरीश पुरी के साथ सनी देओल, अमीषा पटेल लीड रोल में थीं। ये मूवी अमरीश के करियर की सबसे बड़ी हिट रही है। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कैटेगरी वाली इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ की कमाई की है।
ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अमरीश पुरी के साथ शाहरुख खान, काजोल और अनुपम खेर जैसे कलाकार थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की कमाई की है।
अमरीश पुरी की फिल्म मुझसे शादी करोगी एक कॉमेडी मूवी है। इसमें सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 29 करोड़ की कमाई की है।
साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म करण अर्जुन में अमरीश पुरी के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, काजोल, ममता कुलकर्णी, राखी गुलजार लीड रोल में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ की कमाई की है।
साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म परेदश बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसमें अमरीश के अलावा शाहरुख खान और महिमा चौधरी अहम किरदार में थे। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ की कमाई की है।
अमरीश पुरी, ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म ताल साल 1999 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ रुपये की कमाई की है।
साल 1997 में रिलीज हुई चाची 420 एक कॉमेडी मूवी है। इसमे अमरीश पुरी के अलावा कमल हासन और तब्बू लीड रोल में थीं। इसने बॉक्स ऑफिस पर 11 करोड़ रुपये की कमाई की है।
साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म जीत एक सुपरहिट मूवी है। इसमे सनी देओल, करिश्मा कपूर और सलमान खान लीड रोल में थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विरासत में अमरीश पुरी के अलावा अनिल कपूर, तब्बू जैसे कलाकार थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की कमाई की है।
घातक में अमरीश पुरी, सनी देओल के पिता के रोल में थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये की कमाई की है।