22-Year-Old Dr Vanshita Joshi Becomes Lieutenant in Indian Army धारचूला की 22 साल की डॉ. वंशिता जोशी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh News22-Year-Old Dr Vanshita Joshi Becomes Lieutenant in Indian Army

धारचूला की 22 साल की डॉ. वंशिता जोशी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

धारचूला,संवाददाता। 22 साल की उम्र में सीमांत की बेटी डॉ. वंशिता जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। दो दिन पूर्व पुणे में आयोजित पास आउट परेड में माता

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Fri, 25 April 2025 03:33 PM
share Share
Follow Us on
धारचूला की 22 साल की डॉ. वंशिता जोशी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

धारचूला। 22 साल की उम्र में सीमांत की बेटी डॉ. वंशिता जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं। दो दिन पूर्व पूणे में आयोजित पास आउट परेड में माता पिता ने वंशिता जोशी के कंधों पर स्टार लगाकर खुशी जाहिर की। वंशिता को सेना की चंडीगढ़ कमांड हॉस्पिटल में नियुक्ति मिली है। वंशिता के पिता दिनेश कुमार जोशी वर्तमान में राउमावि नयागांव लछमपुर हल्द्वानी में शिक्षक के पद में कार्यरत हैं। माता प्रेमलता जोशी गृहणी है और छोटा भाई निखिल जोशी 12वीं में अध्ययनरत है। पिता जोशी ने बताया कि वंशिका की प्रारम्भिक शिक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल धारचूला, हाईस्कूल और इंटर निर्मला सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम नैनीताल से हुई है। वंशिता ने हाईस्कूल 99.2प्रतिशत अंकर प्राप्त कर वर्ष 2018 में आलइंडिया में चौथा और प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।