Jeetendra Babita Kapoor Blockbuster Movie Farz First flop After That Actor Bought All Tickets वो फिल्म जो 12 हफ्ते तक तरसी ऑडियंस के लिए, फिर ऐसे बनीं ब्लॉकबस्टर, IMDB पर है इतनी रेटिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडJeetendra Babita Kapoor Blockbuster Movie Farz First flop After That Actor Bought All Tickets

वो फिल्म जो 12 हफ्ते तक तरसी ऑडियंस के लिए, फिर ऐसे बनीं ब्लॉकबस्टर, IMDB पर है इतनी रेटिंग

  • 57 साल पहले एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जो पहले 12 हफ्ते तक ऑडियंस के लिए तरसी थी। फिर फिल्म के एक्टर ने ऐसा तगड़ा जुगाड़ लगाया कि यही मूवी उस साल की तीसरी ब्लॉकबस्टर बनीं। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 20 Dec 2024 03:37 PM
share Share
Follow Us on
वो फिल्म जो 12 हफ्ते तक तरसी ऑडियंस के लिए, फिर ऐसे बनीं ब्लॉकबस्टर, IMDB पर है इतनी रेटिंग

बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, जिनके पीछे कई ऐसे मजेदार किस्से और कहानियां जुड़ी होती हैं। एक ऐसी ही फिल्म 57 साल पहले रिलीज हुई थी। ये एक ऐसी फिल्म थी, जो पहले 12 हफ्ते तक ऑडियंस के लिए तरसी थी। फिर इसी फिल्म के एक्टर ने ऐसा तगड़ा जुगाड़ लगाया कि यही मूवी उस साल की तीसरी ब्लॉकबस्टर बनीं। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?

ये है वो फिल्म

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो फिल्म को और नहीं, बल्कि साल 1967 में रिलीज हुई 'फर्ज' है। इस फिल्म में एक्टर जितेंद्र, बबीता कपूर, अरुणा ईरानी जैसे सितारे लीड रोल में थे। ये फिल्म जितेंद्र के करियर की बेहद अहम फिल्म थी। मूवी की कामयाबी ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था।

फ्लॉप होती फिल्म ऐसे बनीं ब्लॉकबस्टर

क्या आप जानते हैं 57 साल पहले रिलीज हुई 'फर्ज' रिलीज के बा कई हफ्तों तक ऑडियंस के लिए तरस गई थी। ये सिलसिला करीब 12 हफ्तों तक जारी था। मूवी देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक ही नहीं जाते थे। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन न के बराबर थी। 'फर्ज' मूवी पूरी तरह से फ्लॉप होने के कगार पर थी। ऐसे में जितेंद्र ने ऐसा दिमाग लगाया कि मूवी फ्लॉप से ब्लॉकबस्टर बन गई।

IMDB पर मिली इतनी रेटिंग

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फर्ज' फिल्म को जब ऑडियंस नहीं मिली तो जितेंद्र ने दिमाग लगाकर अपने ही जेब से पैसे खर्च कर 12वें हफ्ते फिल्म की सारी टिकटें खरीद लिए। एक्टर ने ऐसा इसलिए किया ताकि फिल्म को सिनेमाघरों के मालिक हटा न दें। जितेन्द्र को लगा कि अगर फिल्म 15वें हफ्ते तक चलती रही, तो इसके कलेक्शन में इजाफा होगा। आप यकीन नहीं करेंगे हुआ भी ऐसा ही। देखते ही देखते फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जितेंद्र की 'फर्ज' साल 1967 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म साबित हुई थी। इसे IMDB पर 6.2 रेटिंग मिली है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।