suniel Shetty tells ajay devgn calls him and akshy kumar doodhwala for this reason सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को दूधवाला बोलते हैं अजय देवगन, वजह है इंट्रेस्टिंग, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsuniel Shetty tells ajay devgn calls him and akshy kumar doodhwala for this reason

सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को दूधवाला बोलते हैं अजय देवगन, वजह है इंट्रेस्टिंग

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और अजय देवगन के बीच पुरानी दोस्ती है। अब सुनील शेट्टी ने बताया है कि अजय देवगन उनको और अक्षय को इंडस्ट्री का दूधवाला बोलते हैं।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 May 2025 03:24 PM
share Share
Follow Us on
सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार को दूधवाला बोलते हैं अजय देवगन, वजह है इंट्रेस्टिंग

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच काफी पुरानी दोस्ती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म हेरा-फेरी 3 भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने आसपास ही डेब्यू किया था। अजय देवगन कुछ सालों बाद इंडस्ट्री में आए थे। अब सुनील शेट्टी ने बताया कि अजय देवगन उनको और अक्षय कुमार को दूधवाला कहकर बुलाते हैं। इसकी वजह भी खास है।

जल्दी सोते-जागते हैं सुनील

सुनील शेट्टी लल्लन टॉप से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई टॉपिक्स पर बात की। बताया कि अक्षय कुमार से उनकी पुरानी दोस्ती है। भले ही वे रोज बात न कर पाएं पर जरूरत के वक्त साथ खड़े रहते हैं। इस बीच दोनों के फिटनेस रूटीन का जिक्र भी आया। इस पर सुनील शेट्टी ने बताया कि वह सुबह पांच से साढ़े पांच बचे उठ जाते हैं। इसके बाद वर्कआउट करते हैं। इसके लिए वह रात दस से साढ़े दस बजे हर हाल में सो भी जाते हैं।

ये भी पढ़ें:जब सुनील शेट्टी ने गैंग्सटर को सुनाई गालियां, पिता को गोली मारने की मिली थी धमकी

इसलिए अजय बुलाते हैं दूधवाला

जब उनको याद दिलाया गया कि अक्षय कुमार का भी कुछ ऐसा रूटीन है। इस पर सुनील शेट्टी ने हंसते हुई हामी भरी। फिर बताया कि वे दोनों जल्दी उठ जाते हैं इसलिए अजय देवगन उनको और अक्षय को इंडस्ट्री का दूधवाला बोलते हैं। अजय बोलते हैं कि जल्दी उठकर ये दोनों दूधवाले का काम करते हैं। सुनील शेट्टी ने बताया कि वह बचपन से ही अनुशासित रहे हैं। कभी शराब को हाथ नहीं लगाया और अभी भी वह डेली वर्कआउट करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।