raju srivastav lata mangeshkar to kk bollywood celebs death in 2022 - Entertainment News India Year Ender 2022 : राजू श्रीवास्तव से लेकर लता मंगेशकर तक, इस साल इन स्टार्स के निधन से फैंस की आंखें हुईं नम, Entertainment Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़raju srivastav lata mangeshkar to kk bollywood celebs death in 2022 - Entertainment News India

Year Ender 2022 : राजू श्रीवास्तव से लेकर लता मंगेशकर तक, इस साल इन स्टार्स के निधन से फैंस की आंखें हुईं नम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स इस साल हम सभी को छोड़कर चले गए। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड एक्टर्स, सिंगर्स, फिल्ममेकर्स शामिल हैं। तो चलिए बताते हैं आपको किन सेलेब्स का हुआ इस साल निधन।

Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 Dec 2022 07:54 PM
share Share
Follow Us on
Year Ender 2022 : राजू श्रीवास्तव से लेकर लता मंगेशकर तक, इस साल इन स्टार्स के निधन से फैंस की आंखें हुईं नम

इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा। कुछ अच्छी फिल्में रिलीज हुईं, कई एक्टर्स की शादी हुई तो वहीं कुछ इस साल पैरेंट्स भी बने। लेकिन इसके अलावा इस साल इंडस्ट्री के लिए काफी नुकसान से भरा भी रहा क्योंकि इस साल कई सेलेब्स का निधन हो गया। कई एक्टर्स, सिंगर्स और फिल्ममेकर का निधन हो गया। इनके निधन से ना सिर्फ फैंस बल्कि पूरी इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ। बता दें कि कुछ के निधन तो काफी शॉकिंग थे। किसी को जिम में वर्कआउट करते हुए हार्ट अटैक आया तो किसी को परफॉर्मेंस के बाद हार्ट अटैक आया और वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। वहीं कुछ तो काफी समय से बीमार थे और काफी इलाज करवाने के बाद भी डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। तो चलिए बताते हैं इस साल कौन-कौन सेलेब हमें छोड़कर गए।

राजू श्रीवास्तव

पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का इसी साल निधन हो गया था। बता दें कि दिल्ली के एक होटल में जिम में वर्कआउट करते हुए राजू को हार्ट अटैक आ गया था और इसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। जिस दिन से राजू अस्पताल में भर्ती हुए थे वह वेंटिलेटर पर थे। कई बार ऐसी खबरें आई कि राजू की हालत में सुधार है और वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन हर बार ये खबर गलत निकलती। इसके बाद एक दिन राजू हम सभी को छोड़कर चले गए।

लता मंगेशकर

बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर इस साल हमें और म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़कर चली गईं। लता मंगेशकर को निमोनिया और कोविड के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद उनका निधन हो गया था। लता के जाने से सभी को बड़ा झटका लगा था।

बप्पी लहरी

बप्पी दा से मशहूर बप्पी लहरी का भी इसी साल निधन हो गया था। बप्पी की खास बात यह है कि उन्होंने बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में गाने गाए हैं। बप्पी दा का निधन 69 की उम्र में मुंबई में हुआ था।

अरुण बाली

कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुके अरुण बाली का भी इसी साल निधन हुआ। बता दें कि अरुण काफी समय से एक्टिंग इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम करके दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है।

केके

पॉपुलर इंडियन प्लेबैक सिंगर केके का निधन काफी शॉकिंग था। वह कोलकाता में लाइव म्यूजिक इवेंट के लिए गए थे। परफॉर्मेंस के बाद केके की तबीयत बिगड़ी और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। केके के निधन से सभी को बड़ा झटका लगा था।

रवि टंडन

रवीना टंडन के पिता और फिल्मेकर रवि टंडन का निधन 11 फरवरी को हुआ था। रेस्पिरेट्री फेलियर की वजह से रवि का निधन हुआ था।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।