रोहन श्रेष्ठ संग शादी की बात पर आया श्रद्धा कपूर का रिएक्शन, पिता शक्ति कपूर ने कही यह बात
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, ऐसी चर्चा है। अब श्रद्धा कपूर का इस पर स्टेटमेंट आया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि...

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं, ऐसी चर्चा है। अब श्रद्धा कपूर का इस पर स्टेटमेंट आया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स ज्यादा होने की वजह से वह शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। यह सिर्फ एक अफवाह है। हालांकि, रोहन श्रेष्ठ संग वह रिलेशनशिप में हैं, इस पर बात करने से उन्होंने इनकार कर दिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में श्रद्धा कपूर ने कहा, “अभी, मेरे पास इन सभी चीजों को सोचने के लिए समय नहीं है। मैं इस समय सिर्फ फिल्मों पर फोकस करना चाहती हूं। यह सिर्फ एक अफवाह है, जिसे आप सभी लोग बढ़ावा दे रहे हैं।”
पिछले साल 2020 में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। आने वाले अगले 4-5 साल श्रद्धा शादी का प्लान कर ही नहीं रही हैं। इस समय उनकी प्लेट में बहुत सारी चीजें हैं, जिन पर फोकस करना जरूरी है। आने वाले प्रोजेक्ट्स पर वह ध्यान देना चाहती हैं। अगले दो साल श्रद्धा का कैलेंडर एकदम ब्लॉक है। यह सभी बकवास बाते हैं।
शक्ति कपूर ने आगे कहा कि लिंकअप्स और रिलेशनशिप की खबरें, फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। मुझे श्रद्धा और रोहन के लिंकअप की खबर को सुनकर शॉक लगा है। मेरी बेटी की जिंदगी में क्या हो रहा है, मुझे पता है। रोहन और श्रद्धा के बारे में जो बातें बन रही हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है।