jaya kishori boogie woogie childhood dance video nurali manohar krishna kanhaiya watch जया किशोरी बचपन में रिऐलिटी शो बूगी वूगी में कर चुकी हैं डांस, आपने देखा ये वीडियो?, Tv Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीjaya kishori boogie woogie childhood dance video nurali manohar krishna kanhaiya watch

जया किशोरी बचपन में रिऐलिटी शो बूगी वूगी में कर चुकी हैं डांस, आपने देखा ये वीडियो?

  • Jaya Kishori: जया किशोरी को डांस का शौक है, उन्हें सुनने वाले सभी लोग यह बात जानते हैं। उन्होंने बचपन में डांस रिऐलिटी शो में हिस्सा लिया था क्या आपने वो वीडियो देखा है।

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तानTue, 19 March 2024 05:11 PM
share Share
Follow Us on
जया किशोरी बचपन में रिऐलिटी शो बूगी वूगी में कर चुकी हैं डांस, आपने देखा ये वीडियो?

जया किशोरी धार्मिक कथा वाचक के रूप में घर-घर पहचान बना चुकी हैं। वह सिर्फ भजन ही अच्छा नहीं गातीं बल्कि डांस करने में भी पारंगत हैं। कम लोग जानते हैं कि वह डांस रिऐलिटी शो बूगी-वूगी में भी आ चुकी हैं। इस शो के जज जावेद जाफरी और उनके भाई नावेद जाफरी थी। इस दौरान जया ने भजन भी सुनाया था।

मुरली मनोहर पर किया था डांस

जया किशोरी मोटिवेशनल स्पीकर, कथा वाचक, अच्छी वक्ता, गायिका और बेहतरीन डांसर हैं। कोलकाता में जन्मी जया मुंबई पहुंचीं तो उन्होंने डांस रिऐलिटी शो बूगी वूगी में भी हिस्सा लिया था। यूट्यूब पर उनका वीडियो है। जया इसमें 'मुरली मनोहर कृष्ण कन्हैया' गाने पर डांस करती दिख रही हैं।

खाने में पसंद बाजरे की रोटी

डांस परफॉर्मेंस देखने के बाद जावेद जाफरी ने जया से सवाल किया था कि डांस कबसे सीख रही हैं। इस पर जया जवाब देती हैं, क्लासिकल सीखते हुए मुझे 1 साल हो गया, मैं डांस 2 साल से कर रही हूं, सिंगिंग भी करती हूं वो 1 साल से कर रही हूं। जावेद ने पूछा, खाने का शौक है? इस पर जया ने जवाब दिया, वैसे अगर घर का खाना बोलो तो मुझे बाजरे की रोटी पसंद है। इस पर रवि बहल बोलते हैं, शुगर, घी और बटर के साथ? आपके चीक्स देखकर लग रहा है। जया ने शो पर कृष्णजी का भजन भी गाया था।

जया ने बताई थी विश

जया ने शो के दौरान अपनी एक विश भी बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह सिद्धिविनायक को गूगली वूगली वुश करना चाहती हैं। जया किशोरी जब भारती के पॉडकास्ट पर आईं तो उनसे सवाल किया गया कि ऐसा क्यों कहा था। उन्होंने बताया था कि गणेशजी के गाल गोल-मटोल दिखते हैं। उस वक्त पॉन्ड्स का वो ऐड चल रहा था तो बोल दिया था। देखें जया किशोरी का वीडियो

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।