खतरों का खिलाड़ी 15 में स्टंट करता नजर आएगा टीवी का ये हैंडसम एक्टर? नाम सुनकर हो जाएंगे खुश
- हर किसी को 'खतरों का खिलाड़ी सीजन 15' का बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर अक्सर नई अपडेट सामने आ रही है। इसी बीच अब केकेके 15 को लेकर एक नाम सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट शो 'खतरों का खिलाड़ी' हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इस शो में टीवी के जाने-माने स्टार्स खतरों से खेलने आते हैं। ऐसे में अब हर किसी को 'खतरों का खिलाड़ी सीजन 15' का बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर अक्सर नई अपडेट सामने आ रही है। इसी बीच अब केकेके 15 को लेकर एक नाम सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
क्या केकेके 15 में नजर आएगा ये एक्टर?
रोहित शेट्टी के 'खतरों का खिलाड़ी 15' में हिस्सा लेने के लिए जो नाम सामने आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि फेमस टीवी शो 'झनक' एक्टर कृशाल आहूजा हैं। इंडिया फोरम के अनुसार, कलर्स टीवी का रियलिटी शो के लिए कृशाल आहूजा को अप्रोच किया गया है। अगर ये खबर सही हुई तो कृशाल को शो में स्टंट करते देखना फैंस के लिए बेहद दिलचस्प होगा। हालांकि अभी तक मेकर्स और कृशाल की तरफ से इन रुमर्स पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
सीजन 14 की ट्रॉफी इस खिलाड़ी के हाथ लगी
बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 भी खूब सुर्खियों में रहा था। शो में आसिम रियाज, कृष्णा श्रॉफ, शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, आशीष मेहरोत्रा, शिल्पा शिंदे, नियति फटानी, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा, निमृत कौर आहलूवालिया जैसे सितारे थे। इस सीजन की ट्रॉफी करण वीर मेहरा ने जीती थी। करण हाल ही में बिग बॉस 18 के विनर बने हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।