Mumbai Indians IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario How MI Will Qualify मुंबई इंडियंस के लिए खुल गए नंबर-1 बनने के दरवाजे; GT, RCB और PBKS की हार से चमकी किस्मत- समझें कैसे, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Mumbai Indians IPL 2025 Playoffs Top 2 Scenario How MI Will Qualify

मुंबई इंडियंस के लिए खुल गए नंबर-1 बनने के दरवाजे; GT, RCB और PBKS की हार से चमकी किस्मत- समझें कैसे

गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनने के दरवाजे खुल गए हैं। टीम फिहाल 16 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। आईए समझते हैं कैसे-

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 25 May 2025 07:59 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई इंडियंस के लिए खुल गए नंबर-1 बनने के दरवाजे; GT, RCB और PBKS की हार से चमकी किस्मत- समझें कैसे

IPL 2025 की शुरुआत में 5 में से 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियंस अब पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन सकती है। सुनने में यह थोड़ा अटपटा जरूर लग रहा है, मगर यह सच है। पिछले तीन मैचों में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की हार ने MI के लिए नंबर-1 बनने के दरवाजे खोल दिए हैं। मुंबई इंडियंस का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 मई को है। एमआई को टॉप-2 में अगर अपनी जगह बनानी है तो उन्हें सबसे पहले यह मैच जीतना होगा। उसके बाद उन्हें बाकी तीन टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। आईए जानते हैं कैसे मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बन सकती है-

ये भी पढ़ें:GT को कुचलने को तैयार PBKS, RCB और MI; आज हारे तो बन सकते हैं सबसे फिसड्डी

मुंबई इंडियंस को नंबर-1 बनना है तो क्या करना होगा?

MI को अगर IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज हासिल करना है तो सबसे पहले उन्हें अपना लीग स्टेज का आखिरी मैच जीतना होगा। टीम 13 मैचों में 16 पॉइंट्स के साथ फिलहाल चौथे पायदान पर है। अगर मुंबई पंजाब को अगले मुकाबले में चित करने में कामयाब रहती है तो उनके खाते में 18 अंक हो जाएंगे।

पंजाब इस हार के साथ मुंबई से पीछे हो जाएगा क्योंकि उनके खाते में अभी भी 17 अंक है।

इसके बाद मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार की दुआ करनी होगी। अगर GT-RCB अपने-अपने आखिरी मैच हारती है तो MI नंबर-1 बन सकती है।

ये भी पढ़ें:श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, इस शर्मनाक लिस्ट में बने नंबर-1 कप्तान

GT-RCB के आखिरी मैच हारने के बाद मुंबई और गुजरात के बराबर 18-18 अंक होंगे, मगर बेहतर नेट रन रेट के चलते MI पहले पायदान पर होगा।

अगर गुजरात जीता अपना आखिरी मैच तो क्या होगा?

आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। इस मैच में अगर GT जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो भी MI के पास टॉप-2 में फिनिश करने का मौका होगा। इसके लिए मुंबई को अपना आखिरी मैच जीतने के बाद आरसीबी की हार की दुआ करनी होगी। अगर आरसीबी अपना आखिरी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 17 अंकों पर ही अटक जाएगी और मुंबई 18 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 में अपनी जगह बना लेगी।

लेटेस्ट RCB vs SRH, क्रिकेट न्यूज, MI Vs GT, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |