मलाइका को देख 16 साल के लड़के ने किए गंदे इशारे, गुस्से में मांगा मां का नंबर, लोग बोले- 'बेटे के साथ वर्जिनिटी पर...'
- मलाइका इन दिनों टीवी शो 'हिप हॉप इंडिया' के दूसरे सीजन को जज कर रही हैं। इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अब इस शो का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट के गंदे इशारे देख मलाइका भड़कती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका आरोड़ा अपने डांस मूव्स से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। वो एक फेमस कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ मलाइका कई रियलिटी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों मलाइका टीवी शो 'हिप हॉप इंडिया' के दूसरे सीजन को जज कर रही हैं। इस शो को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच अब इस शो का एक वीडियो चर्चा में बना हुआ है, जिसमें कंटेस्टेंट के गंदे इशारे देख मलाइका भड़कती नजर आ रही हैं।
16 साल के लड़के की हरकत पर भड़कीं मलाइका
दरअसल, मलाइका अरोड़ा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो 16 साल के लड़के का डांस देखकर उसकी तारीफ करने के बजाय उसे जमकर फटकार लागती नजर आ रही हैं। वीडियो में मलाइका कहती हैं, 'अपनी मम्मी का फोन नंबर दो। 16 साल का बच्चा है। डांस कर रहा है। वाओ कह रहा है सीधा मुझे देख कर।' ये सुनते ही लड़का अपना सिर शर्म से झुका लेता है। मलाइका यहीं पर नहीं रुकीं। उन्होंने आगे कहा, 'आंख मार रहा है। फ्लाइंग किस दे रहा है।' कंटेस्टेंट की इस हरकत पर शो के बाकी कंटेस्टेंट ने भी उसकी इस हरकत को गलत बताया।
वीडियो पर आए लोगों के रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वह सही कह रही हैं। मलाइका अरोड़ा उनकी मां की उम्र से बड़ी हो सकती हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'अच्छा जी मलाइका मैडम एक पॉडकास्ट में अपने बेटे के साथ वर्जिनिटी की बात कर रही थीं न, यह क्या पाखंड है।' एक ने सवाल करते हुए लिखा, 'अच्छा अगर 18 प्लस होता तो कर सकता था।' एक ने कहा, 'उसका यह कहना जायज नहीं था कि उसकी उम्र ही क्या है अभी।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।