अहमदाबाद प्लेन क्रैश: अब तक 190 शवों का DNA मैच हुआ; कितने परिजनों को सौंपी गई डेड बॉडी?
मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की मदद ली गई। इसके लिए मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों से उनके डीएनए सैंपल लिए गए, जिन्हें मृतकों से मिलाया गया। इस तरह अब तक कुल 190 मतकों के डीएनए सैंपल मैच हुए हैं।

अहमाबाद प्लेन क्रैश में 270 लोगों ने अपनी जिंदगी को खोया था। विमान हादसा इतना भयावह था कि शवों को पहचानना मुश्किल हो गया था। इसलिए मृतकों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट की मदद ली गई। इसके लिए मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों से उनके डीएनए सैंपल लिए गए, जिन्हें मृतकों से मिलाया गया। इस तरह अब तक कुल 190 मतकों के डीएनए सैंपल मैच हुए हैं।
शवों को पहचानने की प्रक्रिया जारी है। शवों की पहचान होते ही डेड बॉडी को मृतक के दुखी परिजनों को सौंप दिया जाता है। इस तरह अब तक की जानकारी के मुताबिक 159 डेड बॉडी उनके परिजनों को सौंपी गई है। आपको बताते चलें कि इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम की भी मौत हो गई थी। उनके शव की पहचान भी हो गई है, जिसे उनके परिजनों को भी सौंप दिया गया था।
इस प्रक्रिया में मृतक की पहचान करने के लिए मृतक के डीएनए का मिलान परिवार के सदस्यों के डीएनए प्रोफाइल के साथ किया जाता है। जलने आदि से जब शवों की पहचान नहीं हो सकती तो इस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है। मृतक और परिवार के सदस्यों, दोनों से डीएनए नमूने एकत्र किए जाते हैं और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से मृतक की पहचान करने के लिए उनका मिलान किया जाता है।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राकेश जोशी ने संवाददाताओं से कहा, बुधवार सुबह तक 190 डीएनए नमूनों का मिलान किया जा चुका है और 159 शवों को पहले ही संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया है। अन्य शवों (डीएनए नमूनों) के मिलान की प्रक्रिया अब भी जारी है। राज्य सरकार ने पहले कहा था कि विमान में सवार लोगों के साथ-साथ जमीन पर मारे गए लोगों सहित 250 पीड़ितों के नमूने एकत्र किए गए थे।
बीते बृहस्पतिवार को दोपहर 1.39 बजे अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लंदन जा रहे इस विमान में सवार 242 लोगों में केवल एक यात्री जीवित बचा था। इसके अलावा, दुर्घटना स्थल पर 29 अन्य लोग भी मारे गए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।