Blast in Balochistan Pakistan Pakistani soldiers killed पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका, पांच पाक फौजियों की गई जान, International Hindi News - Hindustan
Hindi Newsविदेश न्यूज़Blast in Balochistan Pakistan Pakistani soldiers killed

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका, पांच पाक फौजियों की गई जान

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में बम ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में पांच पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 6 May 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका, पांच पाक फौजियों की गई जान

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को हुए एक शक्तिशाली धमाके में कम से कम पांच पाकिस्तानी फौजी मारे गए हैं और छह घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन पाकिस्तान हमेशा बलूचिस्तान प्रांत में ऐसे हमलों को लेकर विद्रोही गुट बलूच लिबरेशन आर्मी का नाम लेता रहा है।

सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए किया गया है, जिसमें फ्रंटियर कोर के काफिले को निशाना गया। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब बलूचिस्तान में हिंसा का ग्राफ फिर से तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले हफ्ते ही 30 से 40 हथियारबंद हमलावरों ने बलूचिस्तान से गुजरने वाले एक अहम हाईवे को जाम कर दिया था और एक पुलिस की वैन को निशाना बनाते हुए उसमें सवार 5 पुलिसकर्मियों को अगवा कर लिया था। इन घटनाओं ने पूरे सूबे में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी विद्रोह की चपेट में है। यहां सक्रिय उग्रवादी गुट लगातार सुरक्षा बलों पर हमले करते रहते हैं। उनका आरोप है कि पाकिस्तान सरकार बलूच जनता को उनके ही जमीनी और प्राकृतिक संसाधनों से दूर कर रही है और उनके अधिकारों को कुचल रही है। गौरतलब है कि बलूच लिबरेशन आर्मी बलूचिस्तान में सबसे सक्रिय और संगठित विद्रोही संगठन माना जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।