Ravishankar Shukla Receives PM Excellence Award for Gamharia Block s Achievement पांच सौ प्रखंडों में गम्हरिया प्रखंड को प्रथम स्थान, पीएम ने उपायुक्त को किया सम्मानित, Adityapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsAdityapur NewsRavishankar Shukla Receives PM Excellence Award for Gamharia Block s Achievement

पांच सौ प्रखंडों में गम्हरिया प्रखंड को प्रथम स्थान, पीएम ने उपायुक्त को किया सम्मानित

दिल्ली के विज्ञान भवन में 17वें सिविल सेवा दिवस पर सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। गम्हरिया प्रखंड ने देश भर में 500 प्रखंडों में पहला...

Newswrap हिन्दुस्तान, आदित्यपुरMon, 21 April 2025 02:27 PM
share Share
Follow Us on
पांच सौ प्रखंडों में गम्हरिया प्रखंड को प्रथम स्थान, पीएम ने उपायुक्त को किया सम्मानित

आदित्यपुर। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 17वें सिविल सेवा दिवस के मौके पर सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान एक्सप्रेशन ब्लॉक कैटेगरी में गम्हरिया प्रखंड के पहले स्थान प्राप्त करने पर मिला है। देश भर के पांच सौ प्रखंडों में गमहरिया प्रखंड को प्रथम स्थान मिला है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविशंकर शुक्ला को सम्मानित किया। यह सम्मान आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया द्वारा किए जा रहे कार्यों के एवज में दिया गया है। इससे पूर्व प्रखंड द्वारा किए जा रहे कार्यों का एक डेमो का प्रेजेंटेशन दिया गया। बता दें कि पिछले दिनों नीति आयोग की टीम अकांक्षी प्रखंड गम्हरिया दौरे पर पहुंची थी। जहां टीम ने आयोग के कार्यों को सभी मानकों पर सही पाया था। इससे पूर्व वर्ष 2019 में नीति आयोग चैंपियन ऑफ चेंज का सम्मान, वर्ष 2023 में दुमका जिले में उपायुक्त रहते रविशंकर शुक्ला ने लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन में उल्लेखनीय कार्य किया था। इस कार्य के लिए दुमका जिले को राष्ट्रपति ने 'भूमि पुरस्कार' दिया था.l। शुक्ला को वर्ष 2024 में तत्कालीन राज्यपाल एस राधाकृष्णन ने भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल वोटर डे पर सम्मानित किया था। बता दें कि सिविल सेवा दिवस समारोह को लेकर लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पीएम पुरस्कार, 2024 की आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम श्रेणी के तहत 5 शीर्ष प्रदर्शन करने वाले ब्लॉकों को पुरस्कृत किया जाना था। देश भर के 500 आकांक्षी प्रखंडों में गमहरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया है।आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम नीति आयोग की एक पहल है। जिसे 7 जनवरी 2023 को लॉन्च किया गया था। जिसका उद्देश्य बेहतर प्रशासन, सेवा वितरण और पांच फोकस क्षेत्रों अर्थात् स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और संबद्ध सेवाएं, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास में प्रमुख संकेतकों की निगरानी के माध्यम से सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी लाकर देश के 500 अविकसित ब्लॉकों में जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार लाना है। जिले के उपायुक्त को मिले यह पुरस्कार पर क्षेत्र के लोगों के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को बधाई दे रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।