धर्म को नहीं छोड़ें, धर्म गया तो सबकुछ गया: रत्नमणि
बेरमो के पेटरवार प्रखंड के चांदो में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण पाठ महायज्ञ चल रहा है। श्रद्धालु सुबह परिक्रमा करने जुटते हैं और दोपहर में व्यास राम बिनोद शरण पाठ कराते हैं। प्रवचन में...

बेरमो, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के चांदो में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह पारायण पाठ महायज्ञ से आसपास के इलाकों में भी भक्ति की बयार बह रही है। मंगलवार को सुबह में परिक्रमा करने महिला-पुरुष श्रद्धालु जुटे। वहीं दोपहर में व्यास राम बिनोद शरण द्वारा पाठ कराया जा रहा है। जबकि इससे पहले संध्या बेला में मध्य प्रदेश के भोपाल से पधारसी रत्नमणि द्विवेदी ने अपने प्रवचन में कहा कि रामकथा धर्म की रक्षा करता है, और धर्म मनुष्य की रक्षा करता है। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में संकल्प करना चाहिए कि सबकुछ छूट जाए लेकिन वे धर्म को न छोड़ें। धर्म गया तो सबकुछ चला जाएगा। जिस प्रकार अपने धर्म के प्रति कट्टरता न होने के कारण हिन्दुओं को कश्मीर से मार कर भगाया गया। बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति से कोई अनभिज्ञ नहीं है। सम्पूर्ण अखंड भारत के खंड-खंड होने का कारण अपने धर्म के प्रति सतर्क न रहना ही है। और यदि अब भी हिन्दू अपने धर्म के प्रति सतर्क नहीं हुए तो भारत में भी हिंदुओं की दुर्दशा होने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए यदि धर्म की रक्षा होगी तो धर्म हमारी रक्षा सदा करेगा। और धर्म की रक्षा के लिए भगवान सदा विभिन्न रूपों में अवतार लेकर आते हैं। कथा में रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।