मोदी युग में भारत वैश्विक मंच पर मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा -भानु
मोदी युग में भारत वैश्विक मंच पर मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा -भानुमोदी युग में भारत वैश्विक मंच पर मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा -भानुमोदी युग में भारत वैश्विक

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सोमवार को सेक्टर वन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत से हुई। कार्यशाला में मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप सही ने कहा मोदी युग में भारत वैश्विक मंच पर मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, कोरोना काल में भारत निर्मित वैक्सीन, गरीबों को मुफ्त अनाज, गैस, आवास और इलाज जैसी योजनाएं सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।
गिरिडीह पूर्व सांसद रविंद्र पाण्डेय ने कहा कि 11 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर 9 जून से 9 जुलाई तक जिला से बूथ तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके सफलता के अनिल स्वर्णकार को संयोजक और मुकेश राय,धीरज झा व अर्चना सिंह को सह संयोजक किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित किया रोहित लाल सिंह कृष्ण कुमार मुन्ना,मुकेश राय धीरज झा, कृष्ण कुमार मुन्ना,अर्जुन सिंह,देवेंद्र प्रजापति ,ईश्वर प्रजापति दिलीप श्रीवास्तव मंटु राय, बिनोद गोराई, गिरजा देवी, अर्चना सिंह,अर्जुन सिंह लक्ष्मण नायक , शंकर रजक संजय सिन्हा, अनिल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। समारोह में जमकर हुआ हंगामा भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला में मंच पर बैठने को लेकर जमकर हंगामा किया। भाजपा के वरिष्ठ और पुराने नेता कृष्ण कुमार मुन्ना ने जिला अध्यक्ष समेत अन्य नेतृत्वकर्ता पर सवाल खड़ा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने वरीय नेता और कार्यकर्ताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर मंच पर बैठे नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए। कहा पुराने नेता और कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिलना अत्यंत ही गंभीर मामला है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। फिर वे कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। इतने में गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र पांडे उन्हें मनाने पहुंचे और उन्हे मनाने की कोशिश की। बाद में वे मान गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।